यश की ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तेज शुरुआत के संकेत दिए हैं। गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म के कन्नड़ और हिंदी वर्जन सबसे आगे हैं, जबकि अमेरिका में भी हलचल है।

यश की मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर माहौल बनाने लगी है। 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने वाली फिल्म की एडवांस बुकिंग ने शुरुआती संकेत दे दिए हैं कि ओपनिंग मजबूत रह सकती है। भारत में अब तक एडवांस टिकट बिक्री में कन्नड़ वर्जन सबसे आगे है, जबकि हिंदी वर्जन भी बड़ा योगदान दे रहा है। कर्नाटक फिल्म का सबसे मजबूत मार्केट बनकर उभरा है। वहीं अमेरिका में भी फिल्म को लेकर दिलचस्पी दिख रही है। हालांकि, इसकी मौजूदा रफ्तार की तुलना यश की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ से की जा रही है।

पहले दिन के लिए कितनी हुई 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग?

'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की एडवांस बुकिंग शुक्रवार (21 अगस्त) से शुरू हुई। ट्रेड ट्रैकर sacnilk.com के मुताबिक़, 24 घंटे से भी कम समय में इस फिल्म के देशभर में 2.5 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इनकी बिक्री के साथ फिल्म ने 10.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह कमाई बिना ब्लॉक सीट के है। अगस्त इसमें ब्लॉक सीट्स को शामिल कर दिया जाए तो आंकड़ा 18.28 करोड़ रुपए पहुंच जाता है। बुकिंग के ये आंकड़े सभी भाषाओं के 2D, IMAX 2D, 4DX और डॉल्बी सिने फॉर्मेट को मिलाकर हैं।

बिना ब्लॉक सीट के किस भाषा में कितने टिकट बिके?

वर्जन (फॉर्मेट)टिकटों की बिक्रीकितनी हुई कमाई
कन्नड़ ( 2D+IMAX 2D+4DX+Dolby Cine)15313472082555
हिंदी ( 2D+IMAX 2D+4DX)9904737128199
तेलुगु (2D)20667730
तमिल (2D)16729021
मलयालम (2D)1103198449
टोटल253667109505954

अमेरिका में टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग कैसी है?

भारत के अलावा ‘टॉक्सिक’ को नॉर्थ अमेरिका में भी शुरुआती रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेंकी बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में फिल्म की प्रीमियर एडवांस बुकिंग अब तक 1,63,150 अमेरिकी डॉलर दर्ज की गई है। यह बिक्री 260 लोकेशंस और 709 शोज से आई है, जहां करीब 7,545 टिकट बिक चुके हैं। हालांकि, अमेरिका में फिल्म की मौजूदा रफ्तार यश की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की रिलीज से पहले वाली बुकिंग स्पीड से धीमी बताई जा रही है। फिर भी अभी इससे फिल्म के अंतिम विदेशी प्रदर्शन का अंदाजा लगाना जल्दबाजी होगा, क्योंकि कई बड़े थिएटर चेन और इंटरनेशनल मार्केट में पूरी तरह एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

टॉक्सिक को मिला A सर्टिफिकेट: फिल्म पर क्या है बड़ा अपडेट?

एडवांस बुकिंग के साथ ‘टॉक्सिक’ की सर्टिफिकेशन भी चर्चा में है। भारत में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि भारत में इसे केवल वयस्क दर्शक ही देख सकेंगे। ब्रिटेन में भी फिल्म को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन यानी बीबीएफसी से 18 रेटिंग मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, वहां फिल्म में धमकी, ड्रग्स, यौन हिंसा और खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे विषयों और दृश्यों को लेकर कंटेंट फ्लैग किए गए हैं। हिंसा, सेक्स और चोट से जुड़े विवरणों को भी सबसे ऊंची कंटेंट रेटिंग में रखा गया है।