iPhone EMI Dispute: iPhone की EMI की जिद और पहाड़ी की ढलान... मां की गिड़गिड़ाहट भी काम न आई और पलक झपकते ही हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया! अब मां-बेटे के पुराने वीडियो और घटनास्थल का नया वीडियो सामने आया है, जानिए वायरल वीडियो और इस दर्दनाक अंत का खौफनाक सच!

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक ऐसी दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। महज़ एक iPhone की किस्त (EMI) को लेकर शुरू हुई घरेलू बहस ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। कोहड्या डोंगर की 250 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरकर 18 साल के कुणाल चंदगुडे, उनकी मां संगीता और पिता मुरलीधर की मौत हो गई। इस त्रासदी के बीच, सोशल मीडिया पर मां-बेटे के पुराने और आखिरी पलों के वीडियो सामने आने के बाद हर किसी की आंखें नम हैं।

Scroll to load tweet…

जब खुशियों से भरा था आशियाना: वायरल वीडियो में झलका मां-बेटे का अटूट प्यार

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कुणाल और उसकी मां संगीता के दो पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में कुणाल अपनी मां के साथ सुकून से चाय पीते हुए मुस्कुरा रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में वह अपनी मां के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लेता दिख रहा है। इन खुशहाल पलों के सामने आने के बाद लोग यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जिस बेटे का अपनी मां के साथ ऐसा गहरा और संस्कारयुक्त रिश्ता था, वह इतने खौफनाक कदम की वजह बन जाएगा।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

पहाड़ी की ढलान पर मौत का तांडव: बहस के बाद शुरू हुआ खौफनाक मंज़र

घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे 18 वर्षीय कुणाल अपने नए iPhone की EMI भरने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। परिवार की ओर से असहमति जताने पर हुई बहस से आहत होकर वह घर छोड़कर पास की 'कोहड्या डोंगर' पहाड़ी की चोटी पर चढ़ गया। बेटे को खतरे में देख उसके 48 वर्षीय पिता मुरलीधर और मां संगीता स्थानीय लोगों के साथ उसे बचाने के लिए पहाड़ी पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक समझौते और मिन्नतों का दौर चलता रहा, लेकिन कुणाल पहाड़ी के एकदम किनारे पर खड़ा होकर छलांग लगाने की जिद पर अड़ा रहा।

Scroll to load tweet…

बेबस मां की मिन्नतें: "बेटा वापस आ जाओ, सब ठीक कर देंगे"

घटना स्थल से सामने आए एक और परेशान कर देने वाले वीडियो में मां संगीता की बेबसी साफ देखी जा सकती है। वह ज़मीन पर बैठकर रोते हुए कुणाल के आगे हाथ जोड़ रही थीं और गिड़गिड़ा रही थीं।अधिकारियों के अनुसार, संगीता ने अपने बेटे से बार-बार कहा, "बेटा, तुम वापस आ जाओ, हम हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे।" लेकिन डिप्रेशन और गुस्से से भरे कुणाल ने अपनी मां से कहा, "मां, मेरी बात कोई नहीं सुनता। मुझे अब जीने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरी ज़िंदगी की कोई समस्या हल नहीं हो सकती, अब कुछ ठीक नहीं होगा।"

चंद सेकेंड्स में उजड़ गई दुनिया: एक कोशिश और तीन जानें खत्म

दोपहर के समय जब कुणाल को समझाना नामुमकिन सा लगने लगा, तो पिता मुरलीधर हिम्मत जुटाकर उस तक पहुंचे और उसे खींचकर पीछे करने की कोशिश की। लेकिन बदकिस्मती से संतुलन बिगड़ गया और मुरलीधर सीधे 250 फीट गहरी खाई में जा गिरे। अपने पति और बेटे को आंखों के सामने काल के गाल में समाते देख, गहरे सदमे में आई मां संगीता ने भी पलक झपकते ही पहाड़ी से छलांग लगा दी। शहर के ज़ल्टा फाटा इलाके के रहने वाले इस परिवार के तीनों सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि कैसे आभासी चीज़ों की लालसा और संवाद की कमी किसी परिवार को पल भर में तबाही के मुहाने पर ला खड़ा कर सकती है।

पुलिस जांच में सामने आएगा पूरा घटनाक्रम

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत iPhone की EMI को लेकर हुई थी। हालांकि, पहाड़ी पर पहुंचने के बाद घटनाएं किस क्रम में हुईं और हादसे की परिस्थितियां क्या थीं, इसका विस्तृत पता जांच के बाद ही चलेगा। यह घटना यह भी दिखाती है कि आर्थिक दबाव या पारिवारिक विवाद के बेहद तनावपूर्ण क्षण में स्थिति कितनी तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकती है।