
Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
Suvendu Adhikari ने Kolkata के Park Street में हालात का जायजा लेकर उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया। CM ने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और राज्य में शांति बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।
Kolkata के Park Street इलाके में हंगामे वाली जगह का दौरा करने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंसा और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। CM ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील भी की। आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के द्वारा यहाँ पर सख्त लहजे में चेतावनी जारी की गई है। इसे सुनने के बाद साफ लगता है कि उनकी सरकार उपद्रवियों को छोड़ने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
