Jagriti Mishra Case: CM Rekha Gupta ने दिए ₹5 लाख, आखिर कौन हैं ये लड़की?

Share this Video

दिल्ली में आखिर कौन हैं जागृति मिश्रा, जिन्हें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया है? बेसहारा और घायल पशुओं की देखभाल के लिए करीब 70 लाख रुपये की लागत से एनिमल शेल्टर और गौशाला तैयार कर रहीं जागृति मिश्रा के निर्माण स्थल पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है। जागृति मिश्रा का आरोप है कि शेल्टर निर्माण के बदले उनसे रिश्वत मांगी गई थी और इनकार करने के बाद निर्माण स्थल पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने कार्रवाई से पहले कानूनी नोटिस नहीं मिलने का भी दावा किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जागृति मिश्रा से मुलाकात कर मामले की जांच, संबंधित जूनियर इंजीनियर के आचरण की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया गया है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षद का नाम इस मामले में जोड़े जाने पर आपत्ति जताई है और मामले से पार्टी का संबंध होने से इनकार किया है।

Related Video