Bengaluru Murder: हथौड़े से बेटे का कत्ल, फिर पत्नी को किया कैद, 3 दिन बाद सनकी का खुला खौफनाक राज!

Published : Nov 21, 2026, 10:07 AM IST
bengaluru crime father kills son hammer locks wife room for three days

सार

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हथौड़े और चाकू से हमला कर बेटे की हत्या कर दी। पत्नी को भी मारने की कोशिश की और तीन दिन कमरे में बंद रखा। पुलिस ने महिला को बचाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के पद्मनाभनगर इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। यहां एक शख्स ने मामूली घरेलू कलह में अपने ही बेटे को हथौड़े और चाकू से मार डाला। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी को भी जान से मारने की कोशिश की और फिर उसे तीन दिनों तक एक कमरे में बंद करके रखा। 19 नवंबर की रात मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bengaluru Murder: चाकू और हथौड़े से बेटे पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 नवंबर को पद्मनाभनगर स्थित SRRK तुलसी अपार्टमेंट में हुई। मृतक बच्चे की पहचान सोहम दास के रूप में हुई है। उसका शव फ्लैट के बाथरूम में मिला।

  • आरोपी की पहचान सुदीप के रूप में हुई है। उसने अपनी पत्नी सीमा दास और बेटे पर हमला किया था।
  • हमले में बेटे की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी की जान बच गई।
  • आरोपी ने पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां से चला गया।

3 दिन बाद मकान मालिक की सतर्कता से खुला राज

  • मकान मालिक को मिला अलर्ट: 62 वर्षीय मकान मालिक बी. मल्लैया ने पुलिस को बताया कि यह परिवार अक्टूबर 2024 से यहाँ किराए पर रह रहा था। पिछले छह महीनों से इनके घर में आए दिन झगड़े होते थे।
  • 16 नवंबर की रात क्या हुआ: घटना वाली रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पड़ोसियों ने मल्लैया को शोर-शराबे की खबर दी थी। दफ्तर में व्यस्त होने के कारण वे तुरंत नहीं आ सके और गार्ड ने भी सब सामान्य होने की बात कही।
  • ताला तोड़कर हुआ रेस्क्यू: 19 नवंबर को जब फ्लैट से कोई जवाब नहीं मिला, तो मल्लैया बनशंकरी थाने पहुंचे। पुलिस रात 11 बजे लॉकस्मिथ की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। फर्श पर खून के धब्बे थे और एक बंद कमरे से सीमा के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

आरोपी पति गिरफ्तार, BNS की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने सीमा को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद उन्होंने पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी सुदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103(1) (हत्या) और 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मां की अंतिम विदाई में छलके CM योगी के आंसू, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठकर बिताई रात
PUTIN-XI-TRUMP: चीन में क्या हुआ ऐसा? पुतिन और जिनपिंग के साथ मुलाकात पर ट्रंप का बड़ा खुलासा