रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और शी जिनपिंग से बातचीत को सकारात्मक बताया। उन्होंने दावा किया कि पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं। ट्रंप ने परमाणु खतरे घटाने, मैक्सिको ट्रेड डील और ईरान मुद्दे पर भी बात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूरी दुनिया की राजनीति को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत को ट्रंप ने बेहद सकारात्मक बताया और दावा किया कि पुतिन यूक्रेन युद्ध को कूटनीतिक तरीके से खत्म करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन के साथ हुई मुलाकात को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया। ट्रंप ने कहा कि दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों ने परमाणु हथियारों से पैदा होने वाले खतरे को कम करने पर चर्चा की। दूसरी तरफ, मैक्सिको के साथ ट्रेड डील करीब होने का दावा करते हुए उन्होंने कनाडा पर भी निशाना साधा। ईरान के कथित Dirty Bomb और अमेरिका की सुरक्षा को लेकर भी ट्रंप ने सख्त रुख दिखाया। आखिर ट्रंप के इन बयानों के पीछे क्या है पूरी कहानी? देखिए यह खास रिपोर्ट।f














