बिना LPG, बिना पानी कनेक्शन और बिजली सिर्फ ₹100… बेंगलुरु के इस घर का जुगाड़ देख रह जाएंगे हैरान

Published : Mar 12, 2026, 11:06 AM IST
bengaluru home without lpg cylinder

सार

LPG Shortage: बेंगलुरु का एक अनोखा घर इन दिनों चर्चा में है, जहां सालों से LPG सिलेंडर की जरूरत ही नहीं पड़ी। यहां का किचन सालों से बिना गैस के चल रहा है। सरकारी पानी के कनेक्शन की जरूरत भी नहीं पड़ी और बिजली का बिल भी सिर्फ करीब 100 रुपये आता है। जानिए इस अनोखे घर की पूरी कहानी।

Zero LPG Home in Bengaluru: ईरान युद्ध की वजह से देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई जगह गैस सिलेंडर की कमी की खबरें आ रही हैं और लोग सोच रहे हैं कि अगर गैस की सप्लाई रुक गई तो रोज का खाना कैसे बनेगा। लेकिन इसी बीच बेंगलुरु का एक घर ऐसा भी है, जो सालों से बिना एलपीजी सिलेंडर के चल रहा है। इस घर का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घर में न गैस सिलेंडर है, न नगर निगम का पानी और बिजली का बिल भी सिर्फ करीब 100 रुपये आता है। सुनने में भले यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इस घर में रहने वाला कपल आराम से अपनी जिंदगी जी रहा है। उनका मानना है कि अगर घर को सही तरीके से डिजाइन किया जाए और थोड़ी सोच बदली जाए, तो रोजमर्रा की कई चीजों पर निर्भरता काफी कम की जा सकती है।

मिट्टी का घर, लेकिन सोच बेहद मॉडर्न

thebetterindia की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के इस घर में रेवा और रंजन मलिक रहते हैं। बाहर से देखने पर यह एक साधारण मिट्टी का घर लगता है, जिसकी ढलान वाली टाइल्स की छत और चारों तरफ हरियाली है। लेकिन इस घर की सबसे खास बात इसकी बनावट है। इसे बनाते समय सीमेंट का इस्तेमाल 5% से भी कम किया गया है। बाकी घर मिट्टी, टेराकोटा और प्राकृतिक सामग्री से बनाया गया है। घर में पानी का कोई सरकारी कनेक्शन नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यहां कभी पानी की कमी नहीं होती। हर साल इस घर में करीब 50,000 लीटर से ज्यादा बारिश का पानी जमा किया जाता है, जो पूरे साल काम आता है।

बिना LPG के ऐसे बनता है रोज का खाना

इस घर की रसोई भी आम घरों से बिल्कुल अलग है। यहां खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं होता। अधिकतर दिन खाना सोलर कुकर में पकाया जाता है। यानी सूरज की गर्मी से ही दाल-चावल और सब्जी बन जाती है। अगर मौसम ठीक न हो तो एक खास तरह के धुएं रहित लकड़ी वाले चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि इस घर को कभी एलपीजी सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती। जब देश में गैस की कीमतें बढ़ती हैं या सप्लाई कम होती है, तब भी इस घर की रसोई बिना किसी परेशानी के चलती रहती है।

फ्रिज भी मिट्टी का, बिजली का बिल सिर्फ 100 रुपये

इस घर में कई चीजें ऐसी हैं जो आम घरों से अलग हैं। उदाहरण के लिए यहां इलेक्ट्रिक फ्रिज की जगह टेराकोटा का फ्रिज इस्तेमाल होता है। यह असल में मिट्टी का बड़ा बर्तन होता है, जो खाने को आसपास के तापमान से करीब 8-10 डिग्री तक ठंडा रखता है। इससे फल-सब्जियां कई दिन तक ताजा रहती हैं। दिन में घर में सूरज की रोशनी ही काम आती है और रात में तेल के दीये जलाए जाते हैं। बिजली का इस्तेमाल सिर्फ उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने के लिए होता है। इसी वजह से महीने का बिजली बिल करीब 100 रुपये ही आता है।

पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाती

इस घर में पानी का इस्तेमाल भी बहुत सोच-समझकर किया जाता है। जो पानी किचन या घर के काम में इस्तेमाल होता है, उसे सीधे बाहर फेंका नहीं जाता। उस पानी को पाइप के जरिए घर के आसपास बने फलों के बगीचे में पहुंचा दिया जाता है। इससे मिट्टी भी नम रहती है और पौधों को पानी भी मिल जाता है। रेवा और रंजन मलिक अब अपने घर को पूरी तरह ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि टिकाऊ जीवनशैली सिर्फ पर्यावरण ही नहीं बचाती, बल्कि जेब पर भी बोझ कम करती है। आज जब देश में गैस और पानी की चिंता बढ़ रही है, तब बेंगलुरु का यह घर दिखाता है कि अगर चाहें तो बिना एलपीजी और बिना पानी के बिल के भी आराम से जिंदगी जी जा सकती है। नीचे देखें वीडियो-

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है फरमान खान? जिससे महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने कर ली शादी
12 मार्च सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिकी टैरिफ को लेकर नया दांव पेंच, Donald Trump ने फिर बढ़ाई टेंशन