Dog Attack: 50 से ज्यादा टांके, चेहरा पूरी तरह खराब..कुत्तों के आतंक की ये तस्वीर बेहद डरावनी

Published : Jan 30, 2026, 09:34 PM IST

बेंगलुरु के HSR लेआउट इलाके में 26 जनवरी की सुबह एक पालतू कुत्ते ने एक महिला पर बेहद बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को गर्दन, चेहरे और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है, लेकिन खतरे से बाहर है।

PREV
17

सुबह की सैर के दौरान हुआ अचानक हमला

यह घटना सुबह 6:54 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित महिला रोज की तरह सुबह टहलने निकली थी, तभी अचानक एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

27

गर्दन पकड़कर किया अटैक, मदद करने आए शख्स को भी काटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते ने महिला की गर्दन पकड़ ली थी और काफी देर तक हमला करता रहा। जब एक व्यक्ति महिला को बचाने के लिए आगे आया, तो कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया।

37

चेहरे और गर्दन पर लगे 50 से ज्यादा टांके

हमले में महिला के चेहरे और गर्दन पर 50 से अधिक टांके लगे हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर जख्म आए हैं। हालांकि समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच गई।

47

कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप

यह कुत्ता अमरेश रेड्डी का बताया जा रहा है। आरोप है कि मालिक ने कुत्ते को बिना रस्सी के खुला छोड़ दिया था। पीड़ित महिला के पति ने कुत्ते के मालिक की लापरवाही को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

57

पुलिस ने दर्ज किया मामला, CCTV फुटेज से जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज की मदद से घटना की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कुत्ता कैसे और किन हालात में खुला छोड़ा गया था।

67

इलाके के लोगों में डर और चिंता का माहौल

इस घटना के बाद HSR लेआउट के निवासियों में डर का माहौल है। लोग अब सुबह या शाम की सैर के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस हमले ने एक बार फिर पालतू जानवरों के मालिकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि पब्लिक जगहों पर पालतू कुत्तों को कंट्रोल करने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

77

कर्नाटक: एक ही दिन में 6 लोगों को कुत्तों ने काटा

गुरुवार को पूरे कर्नाटक में कुत्तों के हमले की 6 घटनाएं सामने आईं। इनमें अलग-अलग जिलों में लोग घायल हुए हैं। बेलगावी में घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर कुत्ते ने हमला किया। बेंगलुरु साउथ में आवारा कुत्तों ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कलबुर्गी में चार स्कूली लड़कियों पर कुत्तों ने हमला किया, जिसमें सभी घायल हो गईं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories