
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नॉर्थ बेंगलुरु के चिक्कबनावरा इलाके में एक 34 साल के शख्स और उसके 4 साल के बेटे की लाश उनके ही घर में मिली है। यह घटना सोमवार सुबह गट्टे बासवेश्वर नगर स्थित घर में सामने आई।
मरने वालों की पहचान अभिनंदन (34) और उनके बेटे के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद से अभिनंदन की पत्नी हरिणी गायब है। अभिनंदन के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का अनुमान है कि यह हत्या 17 अगस्त की रात 10 बजे से 16 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच हुई है।
अभिनंदन की मां भाग्यम्मा को एक रिश्तेदार ने इस घटना की जानकारी दी। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो अभिनंदन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके चेहरे, शरीर और सिर पर चोट के गहरे निशान थे। वहीं, बच्चे की मौत दम घोंटकर हुई थी।
इस मामले में अभिनंदन की मां ने अपनी बहू पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। भाग्यम्मा ने शिकायत में कहा है कि हरिणी पहले भी विनय नाम के एक शख्स के साथ घर छोड़कर चली गई थी। करीब दो महीने पहले ही वह वापस लौटी थी और अभिनंदन के साथ फिर से रहने लगी थी। पुलिस ने इस मामले में हरिणी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस दोहरे हत्याकांड में किसी और का हाथ तो नहीं है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।