पति ने बनाया पत्नी का प्राइवेट वीडियो, कहा- खुद देखूंगा लेकिन पॉर्न साइट्स पर डाल दिया सबकुछ

Published : Aug 18, 2026, 09:42 AM IST
पति ने बनाया पत्नी का प्राइवेट वीडियो, कहा- खुद देखूंगा लेकिन पॉर्न साइट्स पर डाल दिया सबकुछ

सार

केरल के कोल्लम में पति ने पत्नी के निजी वीडियो पोर्न साइट पर बेच दिए। विरोध करने पर उसने महिला से मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोल्लम: केरल के कोल्लम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पर अपनी ही पत्नी के प्राइवेट वीडियो पोर्न साइट्स पर बेचने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने कोल्लम के कोट्टियम पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब महिला ने पति को काउंसलिंग के लिए ले जाने की कोशिश की, तो उसने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला ने बताया कि जब वे विदेश में थे, तब पति ने यह कहकर उसके प्राइवेट वीडियो बनाए कि वो उन्हें खुद देखेगा। लेकिन बाद में उसने ये वीडियो पोर्न साइट्स को बेच दिए। महिला के दोस्तों ने जब इन वीडियोज़ को ऑनलाइन देखा, तो उन्होंने उसे इस बारे में जानकारी दी।

इसके बाद, महिला पति को समझाने-बुझाने के लिए उसे विदेश से भारत ले आई। यहां उसने पति को सुधारने के लिए दो दिन तक काउंसलिंग भी दिलवाई। लेकिन तीसरे दिन, पति ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस घटना के बाद महिला ने पति के साथ हुई बातचीत और दूसरे सबूतों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। महिला की शिकायत पर कोट्टियम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ChatGPT को बताया एक्स-गर्लफ्रेंड को मारने का प्लान, OpenAI ने FBI को फोन घुमाया और...
Instagram, Facebook और YouTube पर सरकारी एक्शन, हर 68 सेकंड में एक कंटेंट पर एक्शन!