Hanuman Ansh Gurukul Brahmachari Theatre Viral Video: इस दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीम करौली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखने स्थानीय गुरुकुल के युवा ब्रह्मचारी पारंपरिक वेशभूषा में थिएटर पहुंचे। देखें

Hanuman Ansh Viral Video: थिएटर में आमतौर पर दर्शक कैजुअल कपड़ों में फिल्म देखने पहुंचते हैं, लेकिन ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक मल्टीप्लेक्स में नजारा कुछ अलग ही दिखा। स्थानीय गुरुकुल के युवा ब्रह्मचारी पारंपरिक वेशभूषा में फिल्म देखने पहुंचे। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और इस पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

पारंपरिक वेश में थिएटर पहुंचे गुरुकुल के छात्र

वीडियो में गुरुकुल के युवा छात्र पारंपरिक वस्त्रों में थिएटर के अंदर जाते नजर आते हैं। इसके बाद सभी ने अपनी सीटें संभालीं और ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग देखी। फिल्म की कहानी जिस आध्यात्मिक परंपरा और संत जीवन से जुड़ी है, उसके बीच इन युवाओं की मौजूदगी ने स्क्रीनिंग के माहौल को और खास बना दिया। ‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म है। कहानी में भक्ति, सेवा, त्याग और मानव कल्याण जैसे पहलुओं को प्रमुखता दी गई है। नीचे देखें हनुमान अंश देखने पहुंचे गुरुकुल के छात्रों का वायरल वीडियो-

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें- Lalbaugcha Raja 2026: सामने आई लालबागचा राजा पंडाल की पहली झलक, मंदिरनुमा गेट, विशाल त्रिशूल... देखें वीडियो

बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट की बड़ी कहानी

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन बाद के दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया ने इसकी कमाई को लगातार मजबूती दी। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म पांचवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। 31वें दिन तक इसकी इंडिया नेट कमाई ₹122.13 करोड़ पहुंच गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि बिना किसी बड़े स्टार चेहरे के इसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है।

उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

फिल्म की चर्चा बॉक्स ऑफिस से आगे भी पहुंची है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में भूमिका निभाती हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और इसमें शोभिनाव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल जैसे कलाकार नजर आते हैं।

ऐसे में गुरुकुल के युवाओं का पारंपरिक अंदाज में फिल्म देखने पहुंचना सिर्फ एक दिलचस्प थिएटर मोमेंट नहीं, बल्कि यह भी दिखाता है कि आध्यात्मिक और भारतीय सांस्कृतिक विषयों पर बनी कहानियां नई पीढ़ी के बीच भी अपनी अलग जगह बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें- नताली रेनॉल्ड्स कौन हैं? Cat in the Hat कॉस्ट्यूम के भूतिया होने का दावा क्यों हो रहा वायरल