MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • UP Election 2027: सपा से कितनी सीटें चाहती है कांग्रेस, यूपी चुनाव में सीट बंटवारे पर क्यों फंसा पेच?

UP Election 2027: सपा से कितनी सीटें चाहती है कांग्रेस, यूपी चुनाव में सीट बंटवारे पर क्यों फंसा पेच?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है और करीब 125 से 150 सीटों पर अपना दावा पेश कर सकती है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Oct 20 2026, 07:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक
Image Credit : X

प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

  • NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की। इसमें लगभग 175 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने संभावित सीटों की सूची भी तैयार की है।
  • इस सप्ताह प्रियंका गांधी और प्रदेश के नेताओं के बीच एक और बैठक होनी है। इसके बाद पार्टी समाजवादी पार्टी के सामने 125 से 150 सीटों की सूची रख सकती है। कांग्रेस का लक्ष्य नवंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देना है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
तीन कैटेगरी में बांटी गईं संभावित सीटें
Image Credit : Sansad TV

तीन कैटेगरी में बांटी गईं संभावित सीटें

  • कांग्रेस ने अपनी संभावित सीटों को तीन कैटेगरी में बांटा है। इसमें करीब 100 सीटें कैटेगरी A, 40 से 50 सीटें कैटेगरी B और 25 से 35 सीटें कैटेगरी C में रखी गई हैं।
  • पार्टी 2024 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर सीटों का चयन कर रही है।
  • उसका लक्ष्य हर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कम से कम एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना है।

Related Articles

Related image1
UP Election 2027: कांग्रेस की 150 सीटों पर अड़ी, सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, अखिलेश-राहुल क्या करेंगे?
Related image2
UP Election 2027: क्या है कांग्रेस की '200 डिमांड' जिसने बढ़ाई अखिलेश की मुश्किल, कहां फंसा पेंच?
36
2024 के चुनावी प्रदर्शन से कांग्रेस को उम्मीद
Image Credit : ANI

2024 के चुनावी प्रदर्शन से कांग्रेस को उम्मीद

  • 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से छह सीटों पर उसे जीत मिली। पार्टी 38 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रही, जबकि 42 अन्य क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही थी।
  • कांग्रेस ने इन सभी 80 विधानसभा क्षेत्रों को अपनी संभावित सीटों की सूची में शामिल किया है। इसके अलावा, सूची में अजय राय, अजय लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत और नदीम जावेद जैसे प्रमुख नेताओं से जुड़ी सीटें भी शामिल हैं।
  • कांग्रेस अमेठी, रायबरेली और सहारनपुर की उन विधानसभा सीटों पर भी दावा करना चाहती है, जहां फिलहाल सपा के विधायक हैं। पार्टी की नजर सपा की जीती हुई करीब एक दर्जन सीटों पर भी है।
46
अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के सामने चुनौती
Image Credit : X

अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के सामने चुनौती

  • अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माना जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। 2022 में अमेठी लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
  • इनमें तीन सीटें बीजेपी, एक सपा और एक बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी। रायबरेली की 5 विधानसभा सीटों में से सपा ने चार और बीजेपी ने एक सीट जीती थी। यहां भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।
56
अखिलेश यादव 60-65 सीटें देने के पक्ष में
Image Credit : X

अखिलेश यादव 60-65 सीटें देने के पक्ष में

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश यादव कांग्रेस को 60-65 से ज्यादा सीटें देने के पक्ष में नहीं है। अखिलेश यादव का कहना है कि सीट बंटवारे का मुख्य आधार उम्मीदवार की जीतने की क्षमता होनी चाहिए। सपा ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देना भी शुरू कर दिया है।
  • अखिलेश की नजर 403 में से करीब 350 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। वहीं, कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कह चुके हैं कि पार्टी को गठबंधन में कम से कम 150 सीटें मिलनी चाहिए। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर बातचीत अहम होगी।
66
यूपी कांग्रेस संगठन में भी हुआ बदलाव
Image Credit : ANI

यूपी कांग्रेस संगठन में भी हुआ बदलाव

  • कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है।
  • आराधना मिश्रा के अखिलेश यादव से अच्छे संबंध बताए जाते हैं। वहीं, सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मसूद की नियुक्ति को राज्य के करीब 18% मुस्लिम मतदाताओं तक राजनीतिक संदेश पहुंचाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
यूपी समाचार
 
2nd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(114.2 ov)363/7
AUSAUS
-
Day 3 - Session 3
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Mohammed Shami Comeback: ‘मैं टीम में नहीं हूं...’, टीम इंडिया में वापसी पर शमी का बड़ा बयान
Recommended image2
Now Playing
PM Modi Dussehra Visit: दशहरे पर मोदी को देखने उमड़ा सैलाब, पहली झलक के लिए लोग एक्साइटेड
Recommended image3
Now Playing
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? नोट करें सही टाइम
Recommended image4
राजा भैया के घर अचानक क्यों पहुंचे BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी? 2027 से पहले UP में नए खेल की चर्चा
Recommended image5
रांका-दास की रिहाई के लिए CJP ने अब किससे लगाई गुहार? क्यों की रात में सुनवाई की अपील
Related Stories
Recommended image1
UP Election 2027: कांग्रेस की 150 सीटों पर अड़ी, सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, अखिलेश-राहुल क्या करेंगे?
Recommended image2
UP Election 2027: क्या है कांग्रेस की '200 डिमांड' जिसने बढ़ाई अखिलेश की मुश्किल, कहां फंसा पेंच?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved