
PM Modi Dussehra Visit: दशहरे पर मोदी को देखने उमड़ा सैलाब, पहली झलक के लिए लोग एक्साइटेड
दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित इंद्रप्रस्थ रामलीला कमेटी के दशहरा समारोह को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने की खबर से कई लोग उन्हें देखने और उनका भाषण सुनने के लिए पहुंचे। किसी ने कहा कि उनका सपना मोदी को करीब से देखने का है, तो कुछ लोग कई सालों से यहां रामलीला देखने आ रहे हैं। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश पास के आधार पर हो रहा था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। देखिए, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों ने क्या कहा।