
SIR CONTROVERSY: योगेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से पूछे 7 खतरनाक सवाल, सुनिए क्या कहा?
दिल्ली में वकील प्रशांत भूषण और राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशांत भूषण ने चुनाव आयोग के सामने 7 सवाल रखते हुए फैसले लेने की प्रक्रिया, फॉर्म-6 के साथ घोषणा-पत्र, अधिकारियों की शक्तियों और फॉर्म-7 व फॉर्म-8 के इस्तेमाल पर जवाब मांगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में मामले दाखिल होने और वोटर लिस्ट में नामों के बदलाव की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। प्रशांत भूषण ने SIR में इस्तेमाल हुए सॉफ्टवेयर और जांच प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। ये आरोप और सवाल उनके बयान पर आधारित हैं।