Saurav Das-Ashutosh Ranka Bail:CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। पार्टी ने जमानत में देरी का आरोप लगाकर दिल्ली हाई कोर्ट से रात में सुनवाई मांगी।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार 20 अक्टूबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रात में ही तत्काल सुनवाई की मांग की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दशहरा की छुट्टियों के कारण इस सप्ताह अदालत बंद है। ऐसे में CJP ने दोनों नेताओं की रिहाई के मामले में जल्द सुनवाई की अपील की है।

CJP का आरोप है कि उसके दो सह-संयोजकों को जेल से बाहर आने से रोकने के लिए जानबूझकर जमानत की प्रक्रिया में देरी की जा रही है। पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सौरव दास-आशुतोष रांका को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए और राजनीतिक कारणों से उनकी आजादी नहीं छीनी जानी चाहिए।

CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ी

  • सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दी गई।
  • दोनों को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में तैनात एक नए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया था।
  • इसके बाद उनकी हिरासत बढ़ाने का फैसला लिया गया। दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था।
  • इसके बाद उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने के बाद CJP ने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया।
  • पार्टी की मांग है कि मामले की तत्काल सुनवाई की जाए, ताकि दोनों नेताओं की रिहाई के मुद्दे पर जल्द फैसला हो सके।
Scroll to load tweet…

Delhi High Court से रात में सुनवाई की मांग

  • CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने X पर एक पोस्ट में बताया कि पार्टी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर रात में ही तत्काल सुनवाई की मांग की है।
  • रत्ना सिंह ने लिखा, “हमने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रात में ही तत्काल सुनवाई की मांग की है। सौरव और आशुतोष को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए।
  • राजनीतिक खेल-तमाशों की वजह से उनकी आजादी नहीं छीनी जानी चाहिए। न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए।”
  • उन्होंने कहा, दशहरा की छुट्टियों के कारण इस सप्ताह हाई कोर्ट बंद है। ऐसे में CJP ने सामान्य सुनवाई का इंतजार करने के बजाय रात में ही मामले पर सुनवाई करने की अपील की है।

कब से जेल में बंद हैं सौरव दास-आशुतोष रांका

सौरव दास-आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम के बाद हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि दोनों नेता जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए एक बंद गेट के ऊपर से कूदकर अंदर गए थे। उस समय जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए अधिकृत जगहों की सूची से हटा दिया गया था। दास और रांका ने CJP के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और एहतियातन गिरफ्तार कर लिया।