Bharat Bandh में यूपी से बिहार तक की 5 ताजा तस्वीरें, कहीं दूल्हा फंसा तो कहीं लाठी डंडों से पीटा

Published : Feb 12, 2026, 02:54 PM IST

Bharat Bandh Latest Pictures of Protests : 12 फरवरी यानि आज गुरुवार को भारत बंद है। 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। तो आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार में इसका कितना असर है।

PREV
15

यूपी-बिहार और दिल्ली में भारत बंद का कितना असर

दिल्ली, यूपी और बिहार में भारत बंद मिला-जुला असर दिख रहा है, लेकिन ज्यादा असर कांग्रेश शासित राज्य या अन्य सरकारों के स्टेट में देखने को मिल रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ज्यादा असर देखनो को मिल रहा है।

25

भारत बंद की यह तस्वीर झारखंड की

भारत बंद की यह तस्वीर झारखंड से सामने आई है। जहां विभिन्न हिस्सों में कई ट्रेड यूनियनों के सदस्यों ने चार श्रम कानूनों के विरोध में देशव्यापी भारत बंद के तहत प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए उठाकर ले गई।

35

भारत बंद का सबसे ज्यादा असर ओडिशा में

भारत बंद की यह तस्वीर ओडिशा से सामने आई है। जहां शहर से लेकर गांव तक भारत बंद का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई जगह स्कूल कॉलेज और बैंक पूरी तरह बंद हैं तो वहीं सड़कों पर भी सन्नटा पसरा हुआ है। इस दौरान अखिल भारतीय संयुक्त ट्रेड यूनियन केंद्र ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। 

45

भारत बंद फंस गया दूल्हा

भारत बंद के दौरान उड़ीसा बालासोर से एक अजग गजब तस्वीर सामने आई है। जहां सोरो से खुर्दा जा रहा एक दूल्हा भुवनेश्वर के जयदेव विहार में फंस गया। क्योंकि विरोध प्रदर्शनों के कारण यातायात बाधित हो गया था।

55

पटना से बेगुसराय तक भारत बंद का असर

भारत बंद का असर बिहार में मिल जुला देखने को मिला। पटना से लेकर बेगुसराय तक सेंट्रल यूनियनों और किसान से लेकर मजदूर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने जबरदस्ती सरकारी दफ्तर और स्कूल कॉलेज बंद कराए। पुलिस ने इन लोगों को लाठी चार्ज भी किया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories