सेप्टिक टैंक में मिली खोपड़ी ने 6 महीने बाद खोली प्यार, शादी और धोखे की खौफनाक कहानी

Published : Feb 12, 2026, 02:07 PM ISTUpdated : Feb 12, 2026, 02:09 PM IST

Sagar Hidden Love Murder Mystery:क्या सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बत एक सोची-समझी हत्या में बदल गई? 6 महीने से लापता युवक का सच सेप्टिक टैंक से मिली खोपड़ी ने खोला। प्यार, शादी, नशा और धोखे की खौफनाक कहानी-कातिल कौन था और साजिश कितनी गहरी थी?  

PREV
16

Deori Septic Tank Murder Case: मध्य प्रदेश के सागर ज़िले से सामने आया यह मामला सिर्फ एक मर्डर केस नहीं, बल्कि प्यार, शादी, नशे और धोखे की ऐसी कहानी है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। छह महीने पहले लापता हुआ एक 22 साल का युवक, अब एक सेप्टिक टैंक से मिली खोपड़ी के ज़रिए अपनी दर्दनाक कहानी बयां कर रहा है।

26

कैसे शुरू हुई सोशल मीडिया की यह लव स्टोरी?

पुलिस के मुताबिक, सागर ज़िले के रहने वाले प्रिंस बाल्मीकि की पहचान सोशल मीडिया के ज़रिए तुलसी से हुई। बातचीत बढ़ी, प्यार हुआ और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन शादी के कुछ ही हफ्तों बाद रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं।

36

शादी के बाद अचानक क्या बदल गया?

शादी के एक महीने के अंदर ही तुलसी का व्यवहार बदलने लगा। घर में झगड़े बढ़े और दोनों देवरी में तुलसी के मायके रहने चले गए। यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया। पुलिस का दावा है कि तुलसी का पहले से शोएब नाम के युवक से रिश्ता था, जो शादी के बाद भी जारी रहा।

46

दोस्ती या साजिश? शोएब ने कैसे रचा जाल

जांच में सामने आया कि शोएब ने चालाकी से प्रिंस से दोस्ती की। शोएब को स्मैक की लत थी और उसने धीरे-धीरे प्रिंस को भी नशे की गिरफ्त में ले लिया। इसी दौरान वह चोरी-छिपे तुलसी से मिलता रहा। जब प्रिंस को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो हालात बिगड़ते चले गए।

56

क्या ड्रग्स ने बना दी हत्या की राह?

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को शोएब ने प्रिंस को नशे की हालत में ड्रग्स दिए और फिर उसकी हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए लाश को अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया और ऊपर से कचरा डाल दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने शव को जल्दी गलाने के लिए उस पर नमक तक डाला।

66

6 महीने बाद कैसे खुला राज़?

परिवार को शुरू से शक था कि प्रिंस यूं ही गायब नहीं हो सकता। मोबाइल लोकेशन, टेक्निकल सर्विलांस और परिवार की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस शोएब तक पहुंची। जब आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर की खुदाई कराई गई, तो सेप्टिक टैंक से खोपड़ी और कंकाल के अवशेष मिले। पुलिस ने अवशेषों को DNA जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर आगे की पूछताछ होगी। पुलिस का कहना है कि अगर इस साजिश में कोई और शामिल पाया गया, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories