- Home
- News
- MP News: गजब! 14 की उम्र में ₹184 की चोरी और 45 साल की फरारी! अब 59 वर्ष की एज में गिरफ्तारी
MP News: गजब! 14 की उम्र में ₹184 की चोरी और 45 साल की फरारी! अब 59 वर्ष की एज में गिरफ्तारी
क्या 184 रुपये की चोरी 45 साल बाद भी अपराध रह जाती है? मध्य प्रदेश में 90 किलो गेहूं चोरी के केस में 59 साल के सलीम की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाबालिग होने का दावा, बदली पहचान और अचानक कार्रवाई-क्या यह इंसाफ है या देरी की सजा?

MP Wheat Theft Case 1980: मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून, इंसाफ और वक्त-तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 45 साल पहले 90 किलो गेहूं चोरी के आरोप में एक बुज़ुर्ग को अचानक गिरफ्तार कर लिया गया। सवाल ये नहीं कि चोरी हुई या नहीं, सवाल ये है-इतने साल बाद क्या इंसाफ जिंदा रहता है?
क्या 184 रुपये की चोरी 45 साल बाद भी अपराध रहती है?
खरगोन ज़िले की पुलिस ने 1980 के एक पुराने केस में फरार आरोपी सलीम (59 वर्ष) को धार ज़िले के बाग शहर से गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने खेत से 90 किलो गेहूं चुराया, जिसकी कीमत उस समय सिर्फ 184 रुपये थी। उस दौर में गेहूं का भाव 2.05 रुपये प्रति किलो था।
45 साल तक पुलिस से कैसे बचा रहा सलीम?
पुलिस के मुताबिक, सलीम ने अपनी पहचान बदल ली थी और क्राइम स्पॉट से करीब 90 किलोमीटर दूर जाकर बस गया था। वह अपने बेटे के साथ एक छोटी किराने की दुकान चला रहा था और सामान्य जिंदगी जी रहा था। उसे लगता था कि इतने पुराने केस को पुलिस भूल चुकी होगी।
क्यों अचानक खुला 1980 का केस?
SDOP श्वेता शुक्ला ने बताया कि लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही थी। इसी दौरान 1980 के इस केस की फाइल दोबारा खोली गई और पता चला कि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस जब देवास में एक अन्य आरोपी सलीम की तलाश में पहुंची, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। परिवार से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दूसरा सलीम धार के बाग में रहता है। यहीं से 45 साल पुराना रहस्य सुलझा।
क्या सलीम नाबालिग था? परिवार का बड़ा दावा
गिरफ्तारी के बाद मामला और पेचीदा हो गया। सलीम की पत्नी तस्लीम ने दावा किया कि चोरी के वक्त सलीम की उम्र 13 से 15 साल के बीच थी। उन्होंने सवाल उठाया-“अगर वह नाबालिग था, तो 45 साल बाद उस पर केस कैसे चल सकता है?” परिवार का कहना है कि बेल के लिए करीब 15,000 रुपये खर्च करने पड़े और शिकायतकर्ता को 6,000 रुपये देने पड़े। उनका आरोप है कि इतने सालों में पुलिस कभी गांव तक नहीं आई, फिर अचानक यह कार्रवाई क्यों?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

