MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • MP Crime: मासूम का 8 बार गला घोंटा, फिर कुचला चेहरा, दादी को बनाया मोहरा, कर डाला खौफनाक खेल

MP Crime: मासूम का 8 बार गला घोंटा, फिर कुचला चेहरा, दादी को बनाया मोहरा, कर डाला खौफनाक खेल

SHOCKING CRIME: इंदौर में 13 साल के मासूम की ऐसी हत्या, जिसे जानकर रूह कांप जाए। पहले कुकर्म की कोशिश, फिर 8 बार गला घोंटा, ईंट से चेहरा कुचला। शव पलंग पेटी में छिपाया और ऊपर दादी को सुला दिया। क्या हैवान इतना शातिर हो सकता है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 01 2026, 12:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Indore Child Murder: मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आई यह खबर सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात है। इंदौर में 13 साल के बच्चे की नृशंस हत्या ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। बच्चे के साथ पहले कुकर्म की कोशिश की गई, फिर बेरहमी से उसकी जान ले ली गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद शव को पलंग पेटी में छिपाकर, उसी बेड पर आरोपी की बुजुर्ग दादी को सुला दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

बच्चा आरोपी के घर क्यों गया था?

पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चा आठवीं कक्षा का छात्र था। वह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ट्यूशन से लौटा था। इसके बाद शाम 7:23 बजे वह अपने दोस्त से पतंग का मांजा लेने आरोपी रेहान के अपार्टमेंट गया। आरोपी का घर बच्चे के घर से करीब 700 मीटर दूर था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात बन जाएगी।

Related Articles

Related image1
40 हजार लगाओ, 50 हजार पाओ…फिर लुट गए ₹1.41 करोड़! ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती की खतरनाक कहानी
Related image2
MP Crime: पिता का शौक बना 12 साल के बेटे के लिए काल, भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात
36
Image Credit : X

क्या हुआ उस फ्लैट में?

जांच में सामने आया कि आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब मासूम ने विरोध किया और शोर मचाने लगा, तो आरोपी घबरा गया। उसने पहले ईंट से बच्चे के सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद नॉयलॉन की रस्सी से करीब 8 बार गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात बेहद क्रूर और अमानवीय थी।

#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश: MIG थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह ने कहा, "एक बच्चा रात से ही घर पर नहीं पहुंचा था तो उसके परिजनों ने अपहरण की FIR दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज सुबह एक अपार्टमेंट की छत पर मृतक(बच्चे) की जैकेट मिली थी। हम यहां पहुंचे और तलाश की… pic.twitter.com/Mcta70Yby6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

46
Image Credit : X

शव को कैसे छिपाया गया?

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कंबल में लपेटा और अपने फ्लैट की पलंग पेटी (दीवान) में छिपा दिया। हैरानी की बात यह रही कि शक से बचने के लिए आरोपी ने अपनी 78 साल की बीमार दादी को उसी बेड पर सुला दिया। ऊपर एक बुजुर्ग महिला सोती रही और नीचे एक मासूम बच्चे का शव छिपा रहा।

56
Image Credit : X

CCTV और खरोंचों से कैसे खुला राज?

जब बच्चा देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें बच्चा एक अपार्टमेंट में जाता दिखा। तलाशी के दौरान छत पर खून से सना जैकेट और खून के धब्बे मिले।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी रेहान खुद पुलिस के साथ बच्चे की तलाश में घूमता रहा। लेकिन पुलिस को उसके गले और हाथ पर खरोंच के निशान दिखे। पूछताछ में उसने बहाने बनाए, लेकिन सख्ती होते ही टूट गया।

66
Image Credit : X

पलंग पेटी में कैसे मिला शव?

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि शव पलंग पेटी में छिपाया है। जब पुलिस ने दादी को बिस्तर से हटाया और दीवान खोला, तो कंबल में लिपटा बच्चे का शव मिला। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रेहान के साथ उसका दोस्त रिजवान भी इस वारदात में शामिल था, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी की मां और दादी से भी पूछताछ की है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाकिस्तान में महंगाई ने छीनी थाली की रोटी? ग्लोबल हंगर रिपोर्ट में सामने आई चिंताजनक तस्वीर
Recommended image2
महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल पर झटका? ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने बताया क्यों अहम है नवंबर
Recommended image3
Kanpur Case: पति की हत्या, बेटा जेल में… कारोबार चलाने के लिए अब कोर्ट पहुंचीं पुनीता मिनोचा
Recommended image4
SIR खत्म नहीं हुआ SSR आ गया, क्या है स्पेशल समरी रिवीजन? कितने राज्यों में कबसे होगा शुरू
Recommended image5
दिवाली ही नहीं, नवरात्रि-क्रिसमस पर भी सड़क पर पटाखे फोड़ने पर कोर्ट का बैन!
Related Stories
Recommended image1
40 हजार लगाओ, 50 हजार पाओ…फिर लुट गए ₹1.41 करोड़! ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती की खतरनाक कहानी
Recommended image2
MP Crime: पिता का शौक बना 12 साल के बेटे के लिए काल, भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved