MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • 40 हजार लगाओ, 50 हजार पाओ…फिर लुट गए ₹1.41 करोड़! ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती की खतरनाक कहानी

40 हजार लगाओ, 50 हजार पाओ…फिर लुट गए ₹1.41 करोड़! ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती की खतरनाक कहानी

Cyber Scam Alert: फेसबुक दोस्ती या धोखाधड़ी? ग्वालियर के उद्योगपति से 1.41 करोड़ की ऑनलाइन ठगी कैसे हुई? GOLD/DGMC OINFX.COM और क्रिप्टो जाल में पैसे फंसे, जानें साइबर फ्रॉड की चौंकाने वाली सच्चाई!

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 01 2026, 10:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ChatGPT

Gwalior Businessman Cheated: ग्वालियर में हुए साइबर फ्रॉड ने सभी को हैरान कर दिया। बुजुर्ग  उद्योगपति दुर्गा शंकर नागर, जो एमपी कनवर्टर प्राइवेट लिमिटेड (MP Converters Pvt Ltd) के मालिक हैं, फेसबुक पर खुद को इंग्लैंड की युवती बताने वाले ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने पहले छोटे निवेश से भरोसा बनाया, फिर छह महीनों में 100 से ज्यादा बार पैसे लगवाए।

27
Image Credit : AI Gaimini

आखिर फेसबुक मैसेज से कैसे शुरू हुई 1.41 करोड़ की ठगी?

ग्वालियर के मुरार इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय उद्योगपति दुर्गा शंकर नागर के पास 28 जून को फेसबुक पर एक मैसेज आया। सामने वाली प्रोफाइल ने खुद को इंग्लैंड की युवती बताया। बातचीत बढ़ी, फिर मोबाइल नंबर शेयर हुए और धीरे-धीरे भरोसा बनता चला गया। यही भरोसा आगे चलकर ठगी की सबसे बड़ी वजह बना।

Related Articles

Related image1
MP Crime: डॉक्टर की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून! कर डाला खौफनाक कांड
Related image2
कभी हथकड़ी लगी कार देखी है? जबलपुर पुलिस स्टेशन का चौंकाने वाला वीडियो
37
Image Credit : Getty

पहले 40 हजार लगाए, 50 हजार लौटे… भरोसा कैसे पक्का हुआ?

ठग ने खुद को Online Investment Expert बताकर GOLD/DGMC OINFX.COM के नाम से निवेश का ऑफर दिया। शुरुआत में उद्योगपति से सिर्फ 40 हजार रुपये लगवाए गए। अगले ही दिन 50 हजार रुपये वापस भेज दिए गए, जिससे लगा कि निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। यहीं से खेल शुरू हुआ।

47
Image Credit : Getty

6 महीनों में 100 बार निवेश, लेकिन पैसा गया कहां?

इसके बाद ठग ने मुनाफे का लालच देकर कभी एक लाख, कभी दो लाख रुपये करवाकर 6 महीनों में 100 से ज्यादा बार निवेश कराया। वेबसाइट पर ऑनलाइन अकाउंट में रकम चार गुना बढ़ती दिखती रही, लेकिन असल में पैसा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर होता रहा। उद्योगपति को इस धोखे का अंदाजा तक नहीं हुआ।

57
Image Credit : Getty

पैसा निकालते ही टैक्स और फीस का बहाना क्यों बना?

नवंबर में जब उद्योगपति ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और चार्जेस के नाम पर और पैसे मांगने शुरू कर दिए। जैसे ही बड़ी रकम की बात आई, ठग धीरे-धीरे संपर्क से बाहर होने लगे। तभी जाकर ठगी का अहसास हुआ।

67
Image Credit : Getty

12 राज्यों और 300 खातों में पैसा कैसे घुमाया गया?

साइबर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ठगी की रकम 12 राज्यों के करीब 300 बैंक खातों में घुमाई गई और बाद में USDT Crypto Currency के जरिए विदेश भेज दी गई। 30 जनवरी को इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई गई। फिलहाल जांच जारी है।

77
Image Credit : Getty

साइबर पुलिस की साफ चेतावनी-आप कैसे बच सकते हैं?

  • अनजान सोशल मीडिया प्रोफाइल से दोस्ती न करें
  • मोटे मुनाफे वाले Online Trading Offer से सावधान रहें
  • अज्ञात वेबसाइट और लिंक पर निवेश से बचें
  • संदेह होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें

यह मामला साफ बताता है कि Facebook Scam India और Crypto Investment Fraud कितने खतरनाक हो सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको करोड़ों के नुकसान से बचा सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Iran-Israel-US War: राहुल गांधी के बयान पर CM मोहन यादव का हमला, वैश्विक युद्ध के हालात में PM मोदी पर हल्की भाषा पर जताई आपत्ति
Recommended image2
102 साल की 'ओल्ड बेबी', 50 साल से नहीं गईं अस्पताल! ये है लंबी उम्र का राज
Recommended image3
Iran War: ईरान की 'तिजोरी' पर ट्रंप की नजर, यहां हमला हुआ तो ₹200 पार जा सकता है पेट्रोल
Recommended image4
Now Playing
Tarun Kumar Case को लेकर OWAISI ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा...
Recommended image5
CBSE स्कूल में तौलिया बांधकर नाची छात्राएं, बोल्डनेस का तड़का भी लगाया-Watch Video
Related Stories
Recommended image1
MP Crime: डॉक्टर की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून! कर डाला खौफनाक कांड
Recommended image2
कभी हथकड़ी लगी कार देखी है? जबलपुर पुलिस स्टेशन का चौंकाने वाला वीडियो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved