MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • MP Crime: पिता का शौक बना 12 साल के बेटे के लिए काल, भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात

MP Crime: पिता का शौक बना 12 साल के बेटे के लिए काल, भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात

Bhopal Boy Gun Death: भोपाल में 12 साल के इब्राहिम की घर में रखी अवैध पिस्टल से दर्दनाक मौत। पिता का शिकार का शौक बना बच्चे की जान का दुश्मन। जानिए कैसे खिलौना समझकर चली गोली और मासूम जिंदगी खत्म हो गई। 

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 01 2026, 11:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

Bhopal Child Gun Death: भोपाल के गौतम नगर इलाके से आई यह खबर हर माता-पिता को झकझोर देने वाली है। यहां पिता के शौक ने एक 12 साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। घर में रखी अवैध देसी पिस्टल को बच्चा खिलौना समझ बैठा और एक पल की गलती उसकी जिंदगी का आखिरी पल बन गई।

26
Image Credit : X

क्या घर में रखा हथियार बच्चों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है?

गौतम नगर की करीम बख्श कॉलोनी में रहने वाला तीसरी कक्षा का छात्र इब्राहिम शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात घर में मौजूद था। रात करीब 1:30 बजे घर की सफाई चल रही थी। इसी दौरान बच्चे को अलमारी में रखी एक पिस्टल मिल गई। मासूम ने उसे खिलौना समझा और बिना किसी डर के अपनी कनपटी पर लगाकर ट्रिगर दबा दिया।

Related Articles

Related image1
40 हजार लगाओ, 50 हजार पाओ…फिर लुट गए ₹1.41 करोड़! ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती की खतरनाक कहानी
Related image2
कभी हथकड़ी लगी कार देखी है? जबलपुर पुलिस स्टेशन का चौंकाने वाला वीडियो
36
Image Credit : X

एक पल की लापरवाही कैसे बन गई मौत की वजह?

गोली सिर को चीरती हुई दीवार में जा धंसी। सेकंड भर में इब्राहिम जमीन पर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे हमीदिया अस्पताल ले गए, लेकिन शनिवार सुबह 10:15 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक गोली चली… और एक पूरा परिवार उजड़ गया।

46
Image Credit : Getty

हादसा या खुद फायरिंग? पोस्टमार्टम में क्या खुलासा हुआ?

शुरुआत में परिजनों ने कहा कि बच्चा बालकनी में था और बाहर से गोली लगी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई सामने रख दी। डॉक्टरों के मुताबिक गोली बहुत नजदीक से चलाई गई थी। कनपटी पर कार्बन का काला निशान मिला, जो तभी बनता है जब पिस्टल सटाकर चलाई जाए। गोली की दिशा ने भी खुद फायरिंग की पुष्टि की।

56
Image Credit : X

पिस्टल किसकी थी और घर में क्यों रखी थी?

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त पिता रिजवान खान घर पर नहीं थे। मां नीचे के फ्लोर पर थीं। पिस्टल बच्चे के मामा की बताई जा रही है। मैगजीन में दो जिंदा कारतूस थे। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है और पूरे परिवार की भूमिका की जांच की जा रही है।

66
Image Credit : Getty

क्या हथियारों का शौक घर में मातम ला सकता है?

पिता को पहले शिकार का शौक था और उनके पास हथियारों का लाइसेंस भी रह चुका है। घर में गन थीम की चीजें, हथियार जैसी आकृतियां और सजावट आम थी। लेकिन यही शौक अब एक मासूम की मौत की वजह बन गया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
तेलंगाना में कुत्तों का कत्लेआम! अब तक 1500 की मौत, 100 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मारा
Recommended image2
इतना भयंकर एक्सीडेंट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा-WATCH VIDEO
Recommended image3
परिवार के बेटे ने किया 3 मर्डर, गड्ढे में शव फिट नहीं हुआ तो टुकड़ों में काटा पिता का पैर
Recommended image4
40 हजार लगाओ, 50 हजार पाओ…फिर लुट गए ₹1.41 करोड़! ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती की खतरनाक कहानी
Recommended image5
Budget 2026 से पहले महंगाई की मार-LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा, सिगरेट पर भी टैक्स बढ़ा
Related Stories
Recommended image1
40 हजार लगाओ, 50 हजार पाओ…फिर लुट गए ₹1.41 करोड़! ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती की खतरनाक कहानी
Recommended image2
कभी हथकड़ी लगी कार देखी है? जबलपुर पुलिस स्टेशन का चौंकाने वाला वीडियो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved