
सीएम योगी ने बुधवार को लखनऊ में सरकारी कैब ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा- सहकारिता मंत्रालय के गठन के परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों के बारे में कोई सोचता नहीं था जैसे- टैक्सी ड्राइवर, अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी का शुभारंभ करते हुए कहा-अभी तक किसी ने टैक्सी ड्राइवर के फायदे के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन अब उनकी किसी को कमीशन नहीं देना होगा। यानि अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे। कुल मिलाकर उनको ओला-अबर जैसा कोई कमीशन नहीं देना होगा। सीएम योगी ने कहा भारत टैक्सी के मालिक ड्राइवर होंगे, अब कोई भी इसको चार घंटे चलाकर खूब पैसा कमा सकता है। यानि वह पार्ट टाइम में फुल टाइम बराबर पैसे कमा सकते हैं।
वहीं भारत टैक्सी के शुभारंभ पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा-अब आप भारत टैक्सी को अपनाओ। भारत टैक्सी यानी अपना पैसा, अपनी मोटर और अपना ड्राइवर। उन्होंने प्राइवेट कंपनियों की कैब चलाकर नौकर नहीं बनें, अपनी टैक्सी चलाकर मालिक बनिए। कोई भी ड्राइवर रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे।
बता दें कि सरकार के द्वारा शुरू की गई इस स्कीम का लाभ लेने के लिए भारत टैक्सी का एप भी है। जो कि ओला-उबर जैसा है, जिसे आप एप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकेंगे। यह एप सभी प्रमुख्य भाषा हिंदी, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी में है।
भारत टैक्सी में ड्राइवरों को सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें उनको किसी को कोई कमीशन नहीं देना होगा। यानि बिना किसी कटौती के उनकी हर राइड की 100% कमाई होगी। हालांकि उन्हें सिर्फ दैनिक, साप्ताहिक या मासिक शुल्क देना होगा, जो कि बहुत ही कम होगा।
बता दें कि भारत टैक्सी पहल केंद्र सरकार के द्वारा की गई योजना है। कुल मिलाकर यह सरकारी है, इसका कोई प्राइबेट मालिक नहीं है। जबकि दूसरी टैक्सी कंपनी ओला-उबर पूरी तरह प्राइवेट हैं।
अभी हम देखते ही पीक अवर खासकर सुबह और शाम को जब ऑफिस का टाइम होता है तो प्राइबेट कंपनियों की कैब मंहगी हो जाती है। यानि वह डबल चार्ज करती हैं। कई बार तो फेयर कम होने पर वह यात्री की बुकिंग नहीं लेते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।