Tukaram Munde: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म सितारों से सेहत के लिए हानिकारक चीजों का प्रचार न करने की अपील की। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने भी चेताया।
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में राष्ट्रपति फिल्म सितारों से ऐसी चीजों का प्रचार नहीं करने की अपील करती नजर आ रही हैं, जिनका लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। राष्ट्रपति ने इस दौरान यह भी चेतावनी दी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। इसके बाद FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने भी सेलिब्रिटीज और विज्ञापनों को लेकर अपनी बात रखी।
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी चेतावनी
राष्ट्रपति का वीडियो शेयर करते हुए महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने लिखा कि महाराष्ट्र FDA पहले ही कई कलाकारों को ऐसे विज्ञापनों और प्रचार सामग्री के मामले में नोटिस जारी कर चुका है, जिनसे सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं।
तुकाराम मुंढे ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट कहा कि 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा कि सेलिब्रिटीज का प्रभाव लोगों के बीच अनहेल्दी आदतों को बढ़ावा देने का लाइसेंस नहीं हो सकता।
FDA कमिश्नर ने कहा कि व्यावसायिक हितों को किसी भी स्थिति में सार्वजनिक स्वास्थ्य से ऊपर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने मशहूर हस्तियों से अपने प्रभाव का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करने की अपील भी की।
Influence is not immunity.
Artists, like everyone else, must respect the law and recognise the responsibility that comes with endorsing products, behaviours and habits that shape public choices.
When influence is used to endorse food products, public health cannot be an…
— Tukaram Mundhe (@Tukaram_IndIAS) September 23, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म सितारों से क्या कहा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर बात की थी।
उन्होंने कहा कि फिल्म कलाकारों का समाज पर काफी बड़ा प्रभाव होता है। अगर फिल्म कलाकार अनुशासित जीवनशैली अपनाने और उसके बारे में लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं, तो लाखों युवा भी उनका अनुसरण कर सकते हैं।
राष्ट्रपति ने फिल्म सितारों से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसी चीजों का सेवन या प्रचार न करें, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हों।
उन्होंने कहा, “मैं फिल्म स्टार्स से अनुरोध करती हूं कि वे ऐसी चीजों का सेवन या प्रचार न करें जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों। असली स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं।”
राष्ट्रपति की इस अपील के बाद FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने भी सेलिब्रिटीज के विज्ञापनों और उनके प्रभाव को लेकर अपनी बात सामने रखी।
पहले भी फिल्म सितारों को नोटिस दे चुका है महाराष्ट्र FDA
तुकाराम मुंढे हाल के दिनों में महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। महाराष्ट्र FDA की ओर से कई फिल्म सितारों और ब्रांड एंबेसडरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
ये नोटिस ऐसे उत्पादों के विज्ञापनों और प्रचार से जुड़े मामलों में जारी किए गए थे, जिनको लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित सवाल उठे थे।
FDA की ओर से इस तरह की कार्रवाई के पीछे सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े नियमों और जिम्मेदार विज्ञापन को लेकर चिंता बताई गई है।
तुकाराम मुंढे ने अपने संदेश में भी साफ किया कि मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता उन्हें कानून से ऊपर नहीं रखती और उन्हें अपने प्रभाव का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करना चाहिए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।