तेज प्रताप की कौन करना चाहता है हत्या? बोले-वो 'डायनामाइट या बम से उड़ाने की प्लानिंग कर रहा'

Published : Sep 01, 2026, 11:52 AM IST
rajpal yadav

सार

Bhojpuri Bawal : बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति छोड़ रियलटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ नजर आ रहे हैं। इस शो के दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। वो मुझे बम से उड़ाने का प्लान बना रहा है।

पटना. अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' रियलटी शो में नजर आ रहे हैं। राजीति के बाद वह टीवी की दुनिया में छाए हुए हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है कि जिससे बिहार में हड़कंप मच गया है। उन्होंने शो के दौरान लाइव आकर कहा कि उनकी जान को खतरा है, साथ ही इशारों इशारों में उसका नाम लेते हुए कहा कि वह मेरी हत्या की साजिश रच रहा है।

तेज प्रताप ने बताया कौन करना चाहता है हत्या

  • दरअसल, तेज प्रताप ने 'भोजपुरी बवाल' शो के प्रोमो वीडियो में अपनी जान को खतरा बताने का दावा किया है। इसके बाद टीवी से लेकर सड़क तक हलचल मच गई है। उन्होंने साफ तौर कहा कि कई दिनों से उनको मारने की साजिश रची जा रही है।
  • उन्होंने रियल नाम नहीं लेते हुए कहा-इस पूरी साजिश के पीछे हरियाणा का जयचंद है, जिसने दिल्ली में बड़े नेता संग मिलकर दिल्ली केंद्र में हमारी सुरक्षा हटवा दी। इसके बाद से मुझे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हम कहीं भी चले जाते हैं, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं है। ऐसा लगता है कि पता नहीं कौन और कब मुझे डायनामाइट या बम लगाकर उड़ा दे। इन लोग तभी शांति से बैठेंगे तब मेरी हत्या हो जाएगी।

जानिए कौन है जयचंद

  • तेज प्रताप ने शो में यह भी खुलासा किया है कि जो जयचंद है वो आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्लान बना रहा है। वह पहले भी हमारे परिवार को अलग करवा चुका है, यही उनके खिलाफ साजिश कर रहा है।
  • इसके अलावा तेज प्रताप ने अपने पीए मोतीलाल पर भी उनके साथ गद्दारी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उससे भी जान का खतरा सता रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इस राज्य के मंदिरों में फोन ले जाने पर लगा बैन, जानिए क्यों सरकार ने लिया इतना बड़ा फैसला
Hindu Temple से Air India Flight तक, Pakistan में मंदिर टूटा तो India में विमान को मिली धमकी