Bhopal Murder: सूरज नगर में पूर्व IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले आया नया नौकर गायब!

Published : Sep 30, 2026, 11:49 AM IST
bhopal crime retired ias officer rakesh agrawal murder suraj nagar domestic help suspect

सार

Bhopal Murder: भोपाल में 70 वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से सनसनी फैल गई। घर में उनका गला कटा शव मिला। दो दिन पहले रखा गया घरेलू सहायक घटना के बाद से लापता है और पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मानकर तलाश रही है।

IAS Officer Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सूरज नगर इलाके में एक 70 साल के पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों या हत्यारे ने उनका गला रेत दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के पीछे उसी घरेलू सहायक पर शक की सुई घूम रही है, जिसे महज दो दिन पहले ही काम पर रखा गया था।

सूरज नगर बंगले में मिला शव, दूसरे कमरे में सो रही थीं पत्नी?

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राकेश अग्रवाल अपने बंगले में पत्नी के साथ रहते थे। बुधवार सुबह जब उनकी पत्नी दूसरे कमरे से उठकर बाहर आईं, तो उन्होंने राकेश अग्रवाल का खून से लथपथ शव बिस्तर पर देखा। उनका गला कटा हुआ था। जिस वक्त यह खौफनाक वारदात हुई, पत्नी पास के ही दूसरे कमरे में गहरी नींद में सो रही थीं। सुबह घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर के चप्पे-चप्पे की छानबीन शुरू कर दी है।

दो दिन पहले काम पर आया घरेलू सहायक हुआ फरार

जांच में जुटी पुलिस का सबसे ज्यादा शक नए नौकर पर है, जिसे दो दिन पहले ही एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए काम पर रखा गया था। घटना के बाद से ही वह घरेलू सहायक रहस्यमय तरीके से गायब है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या के पीछे उसी का हाथ हो सकता है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

CCTV Footage: हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश

इसके अलावा, घर और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्ध का कोई सुराग हाथ लग सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर या उसके आसपास कौन-कौन मौजूद था। इसके अलावा पड़ोसियों और परिवार से परिचित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांचकर्ताओं का फोकस यह पता लगाने पर है कि हत्या से पहले या बाद में घर में कोई बाहरी व्यक्ति आया था या नहीं।

Forensic Investigation: मौके से जुटाए जा रहे सबूत

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घर से मिले संभावित सबूतों को सुरक्षित किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार को लेकर पुलिस की ओर से कोई अंतिम जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

पुलिस की ताबड़तोड़ जांच और पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आस-पड़ोस के लोगों, सुरक्षा गार्डों और एजेंसी के संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि नौकर की सही पहचान और उसके पिछले रिकॉर्ड का पता चल सके। पूर्व आईएएस अधिकारी की इस तरह घर के अंदर निर्मम हत्या होने से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी सन्नाटा छा गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य संदिग्ध को दबोचकर इस ब्लाइंड मर्डर मिर्ची का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राहुल गांधी के निवेश सलाहकार ने दी बड़ी सलाह, कहा- 3 साल का खर्च बचाकर रखें, नया कर्ज न लें, जानिए क्यों
Bihar Vigilance Raid: ADM दंपत्ति के ठिकानों पर कैश-गहनों का अंबार! 7 तस्वीरों में देखें क्या-क्या मिला?