
Muthukrishnan Dhandapani Finance Advice: आर्थिक हालात को लेकर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और राहुल गांधी के निवेश सलाहकार के तौर पर पहचाने जाने वाले मुथुकृष्णन धनदापानी की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने लोगों को किसी संभावित संकट की भविष्यवाणी के बजाय अपनी वित्तीय तैयारी मजबूत करने की सलाह दी है। उनका सबसे अहम सुझाव है कि परिवार के जरूरी खर्चों के बराबर करीब तीन साल का इमरजेंसी फंड तैयार रखा जाए।
धनदापानी ने कहा कि आने वाले मुश्किल दौर से निपटने के लिए लोगों को नई उधारी से बचना चाहिए। उन्होंने नए लोन लेने और लंबे समय की बड़ी वित्तीय प्रतिबद्धताओं, खासकर घर या रियल एस्टेट खरीदने, को फिलहाल टालने की बात कही। नौकरी को लेकर भी उनका संदेश अलग है। उनका कहना है कि ऐसे समय में सिर्फ पसंदीदा पद या खास भूमिका पर अड़े रहने के बजाय नियमित आय बनाए रखना ज्यादा अहम हो सकता है। यानी नौकरी बदलने या तलाशने वालों के लिए कमाई का स्रोत सुरक्षित रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। नीचे देखें पोस्ट-
I’m no Nostradamus.
I’ve been cautioning for the last two years about some of the possibilities I saw coming.
I’ll repeat it for the nth time.
Try your level best to create a safe reserve or emergency corpus that can cover three years of your family’s complete expenses.
Don’t…— Muthukrishnan Dhandapani (@dmuthuk) September 29, 2026
ये भी पढ़ें- Viral Video: जापान के बाथरूम में ये क्या देख लिया? भारतीय महिला बोली- इतना कौन सोचता है!
धनदापानी की पोस्ट ऐसे समय आई जब भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। 29 सितंबर को Nifty 50 64.05 अंक गिरकर 22,716.20 पर रहा, जबकि Sensex 242.65 अंक टूटकर 72,529.07 पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांकों ने करीब छह महीने के निचले स्तर पर सत्र खत्म किया। बाजार पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता का दबाव रहा।
हालांकि, धनदापानी ने यह नहीं कहा कि कोई निश्चित आर्थिक संकट आने वाला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दुनिया पहले भी मुश्किल दौर देख चुकी है और आगे भी ऐसे दौर आ सकते हैं। उनके मुताबिक तैयारी का मकसद डर पैदा करना नहीं, बल्कि मुश्किल समय में परिवार की वित्तीय स्थिति को संभालने लायक बनाना है।
ये भी पढ़ें- पहले बहस, फिर बरसने लगे मुक्के... बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर और दो लड़कियों की लड़ाई का VIDEO वायरल
तीन साल के खर्च जितनी रकम जुटाना ज्यादातर परिवारों के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। इसलिए इस सलाह का व्यावहारिक मतलब यह भी है कि परिवार पहले अपने जरूरी मासिक खर्च की सही गणना करे और फिर धीरे-धीरे आपातकालीन बचत बढ़ाए। धनदापानी ने अंत में भरोसा जताया कि खराब दौर हमेशा नहीं रहता। आर्थिक चक्रों में उतार-चढ़ाव आते हैं और बेहतर समय दोबारा लौट सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।