
ठाणे (महाराष्ट्र): ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सीधे देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला किया। साथ ही सवाल किया कि जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं, उससे तो साफ पता चलता है कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर नहीं बचा है। में पूछता हूं कि "महाराष्ट्र में आखिर हो क्या रहा है? इतने सारे अपराधी, माफिया और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, हम आपको बता नहीं सकते। बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट के स्थानीय नेता प्रदीप पूर्णेकर की मंगलवार रात ठाणे के मानपाड़ा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्रदीप पूर्णेकर महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (UBT) (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और पूर्व सांसद राजन विचारे के करीबी माने जाते थे। वह यहां के स्थानीय नेता माने जाते थे। इतना ही नहीं उनके भाई जयनाथ पूर्णेकर ठाणे नगर निगम के पूर्व नगरसेवक रह चुके हैं।
ठाणे पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह वारदात 29 सितंबर 2026 की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच ठाणे के मानपाड़ा-गणेश नगर (मनोरमानगर) इलाके में उनके कार्यालय के बाहर हुई। जहां अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में पूर्णेकर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया और हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही हैं ताकि हत्या की वजह का पता चल सके। वहीं शिवसेना नेताओं ने सरकार पर हमला करते हुए सवाल किया कि "क्या अपराधियों के मन में सरकार का कोई खौफ नहीं बचा है? क्या कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है? क्या हम जंगलराज की तरफ बढ़ रहे हैं?""आदरणीय देवेंद्र फडणवीस जी, आपका राज्य पर ध्यान है भी या नहीं?"
A political killing in Thane. A CCTV trail. Two suspects in custody. And a larger network under the scanner.
Shiv Sena (UBT) division chief Pradeep “Bala” Purnekar was shot and attacked with sharp weapons at his office in Ganesh Nagar, Manpada. He was critically injured in the… pic.twitter.com/mENfyHOukd— Mayuresh Ganapatye (@mayuganapatye) September 30, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।