
Trump Sundar Pichai AI Meeting: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के दिग्गज टेक दिग्गजों के बीच हुई एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। इस बैठक के दौरान ट्रंप ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का परिचय देते हुए उन्हें मजाकिया अंदाज में "मॉन्स्टर" कह दिया। ट्रंप का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मंगलवार को व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई और गूगल के सुंदर पिचाई की मौजूदगी में यह टिप्पणी की। पिचाई की सफलता और टेक इंडस्ट्री में उनके भारी प्रभाव की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, "यह आदमी एक मॉन्स्टर है, और किसी को पता नहीं है।" हालांकि ट्रंप का यह शब्द उनकी प्रशंसा करने के लिए था, लेकिन उनके इस अनोखे अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया।
🚨😂 COMEDIC GOLD OUTSIDE THE WHITE HOUSE!
🇺🇸 TRUMP: “Sundar [Pichai], you wanna say something?”
🇮🇳 PICHAI: “First of all, thanks—”
😂 TRUMP: “This guy is a MONSTER, and nobody knows him. What a great life! To be a MONSTER and not have to go through this. All you have to know… pic.twitter.com/pIAP5vg4oN— Wiki Leaks 2 (@WikiLeaksQ2) September 29, 2026
यह बैठक मुख्य रूप से एआई सुरक्षा, निगरानी और एक नए स्वैच्छिक फ्रेमवर्क पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। सुंदर पिचाई ने साफ किया कि कंपनियां एआई डेवलपमेंट में भी वित्तीय नियंत्रण जैसी कॉरपोरेट गवर्नेंस प्रथाओं को अपना रही हैं। वहीं, मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि इस नए फ्रेमवर्क में मजबूत इंटरनल कंट्रोल, एक्सटर्नल ऑडिट और स्वतंत्र बोर्ड रिव्यू शामिल हैं। एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने माना कि एडवांस एआई से जुड़े खतरे वास्तविक हैं, लेकिन इंडस्ट्री सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ट्रंप लंबे समय से अमेरिका में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर के विस्तार का समर्थन करते रहे हैं। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर स्थानीय समुदायों के लिए योगदान कर सकते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रियल एस्टेट में अच्छे हैं और कुछ डेटा सेंटर की इमारतें उन्हें “बहुत सुंदर” लगती हैं।
Anthropic CEO डारियो अमोदेई ने AI सुरक्षा मानकों को बेहतर करने की जरूरत पर जोर दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एडवांस्ड AI से जुड़े खतरे वास्तविक हैं और उनसे निपटने के तरीकों पर अभी चर्चा जारी है। बाद में ट्रंप ने कहा कि AI कंपनियां स्वैच्छिक प्रतिबद्धताओं के जरिए टेक्नोलॉजी की निगरानी मजबूत करने पर सहमत हुई हैं। उन्होंने इसे “Self-Policing” बताया। हालांकि, बैठक में हुए समझौते की पूरी जानकारी तत्काल सार्वजनिक नहीं की गई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।