Bhopal Horror Crime : लाश को फेंका..प्राइवेट पार्ट रखा, खौफनाक है करोड़पति के ड्रीम से कातिल बनने की कहानी

Published : Aug 18, 2026, 05:16 PM IST
bhopal Crime

सार

भोपाल पुलिस ने एक 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों को सोशल मीडिया पर एक फर्जी रील देखकर लगा था कि मर्डर के बाद प्राइवेट पार्ट के 1.20 करोड़ रुपए मिलगें, इसलिए रेहना को मार डाला।

भोपाल (मध्य प्रदेश): भोपाल पुलिस ने एक नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने पैसे कमाने के लिए लड़के की हत्या की और कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट्स निकालकर बेचने की साजिश रची थी।

मर्डर का मास्टरमाइंड जोहेब खान

  • गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों की पहचान 18 साल के आमिर कुरैशी और 20 साल के जोहेब खान के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कथित तौर पर जोहेब खान था। उसी ने बाकी लोगों को बताया था कि इंसानी शरीर के अंग बेचकर मोटी रकम कमाई जा सकती है।
  • इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP, जोन 3) आयुष गुप्ता ने बताया, "10 अगस्त को श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में छोटा तालाब के पास धोबीघाट पर एक अज्ञात लाश मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जिसमें पता चला कि उस पर चाकू से वार किए गए थे। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद श्यामला हिल्स थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।"

'टैटू देखकर मां ने की बेटे की पहचान

  • DCP गुप्ता ने आगे बताया, "शुरू में मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए एक चुनौती थी। कुछ दिनों बाद, मृतक की मां अपने बेटे को ढूंढते हुए आई। पुलिस ने मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स के जरिए ये जानकारी दी थी कि मृतक के हाथ पर एक टैटू है, इसी आधार पर मां ने शव की पहचान की।"
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि "मृतक की पहचान होने के बाद, हमने उसके बारे में जानकारी जुटाई। हमारे मुखबिर नेटवर्क से पता चला कि तीन नाबालिग और एक बालिग समेत चार लोग पीड़ित को जानते थे और उन्होंने ही कथित तौर पर चाकू मारकर उसकी हत्या की थी।
  • मृतक एक नाबालिग था जो इकबाल मैदान के आसपास पेन बेचता था, जबकि आरोपी शहर के तलैया इलाके के रहने वाले थे। आरोपियों में से एक, जोहेब ने पहले एक नाबालिग आरोपी को एक वीडियो दिखाकर बताया था कि शरीर का एक अंग, खासकर प्राइवेट पार्ट (अंडकोष), बेचने पर मोटी रकम मिल सकती है।"

लाश को फेंका प्राइवेट पार्ट निकाला

  • अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद, जब उन्होंने जोहेब से संपर्क किया, तो उसने कथित तौर पर उन्हें बताया कि पीड़ित के शरीर से अंग कैसे निकालना है। उन्होंने कुछ दिनों तक उस अंग को अपने पास रखा। जब वे इसे बेचने का कोई तरीका नहीं ढूंढ पाए, तो आखिरकार उन्होंने उसे फेंक दिया। इस तरह यह पूरी घटना सामने आई।
  • DCP गुप्ता ने कहा, "फिलहाल, शुरुआती जांच में पांच आरोपी हैं। इनमें से चार ने कथित तौर पर हत्या को अंजाम दिया, जबकि पांचवां व्यक्ति उन्हें गाइड कर रहा था। इन पांच लोगों को फिलहाल मामले में आरोपी बनाया गया है। अब तक जो पूरी साजिश सामने आई है, वह कथित तौर पर जोहेब ने ही रची थी। उसने उन्हें बताया कि शरीर के अंग के लिए उन्हें बाजार में पैसे मिल सकते हैं, जिसके बाद इन लोगों ने कथित तौर पर पीड़ित की हत्या कर दी।"

100 रुपए का लालच देकर मार डाला

आरोपियों ने मृतक को यह कहकर साथ चलने के लिए फुसलाया था कि वे एक लड़ाई निपटाने जा रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर उसे साथ चलने के लिए 100 रुपये का लालच भी दिया था। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Student Protest 2026: अनशन शुरू होते ही TRE-4 पर बड़ा दांव! क्या आज ही नोटिफिकेशन जारी कर आंदोलन रोकेगी सरकार?
महाराष्ट्रः Abhijeet Dipke के आगे झुका प्रशासन, एक और आंदोलन से जीता गांव वालों का दिल