Bihar Student Protest 2026: अनशन शुरू होते ही TRE-4 पर बड़ा दांव! क्या आज ही नोटिफिकेशन जारी कर आंदोलन रोकेगी सरकार?

Published : Aug 18, 2026, 05:10 PM ISTUpdated : Aug 18, 2026, 05:21 PM IST
Bihar Student Protest 2026

सार

BPSC TRE 4 Notification: बिहार में छात्र आंदोलन के बीच TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर बड़ा अपडेट आ सकता है! क्या आज शाम BPSC विज्ञापन जारी कर आंदोलन को थामने की कोशिश करेगा? जानें पूरी खबर।

TRE 4 Recruitment Latest Update: दिल्ली, झारखंड के बाद अब बिहार में शिक्षक भर्ती और दूसरी लंबित प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार, 18 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर TRE-4 समेत कई भर्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ गए। इसी बीच TRE-4 के विज्ञापन को लेकर भी बड़ी हलचल की खबर है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि BPSC मंगलवार शाम तक शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन जारी कर सकता है। हालांकि, अभ्यर्थियों की नजर अब सिर्फ आधिकारिक नोटिफिकेशन पर है।

गर्दनीबाग में अनशन, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम

छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन में अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं चाहिए। उनकी मांग है कि TRE-4 का विज्ञापन तत्काल जारी किया जाए और भर्ती परीक्षा को सिंगल फेज में आयोजित किया जाए। आंदोलनकारियों ने सरकार को पांच दिन का समय दिया है। इस दौरान ठोस फैसला नहीं होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई है। धरना स्थल पर अभ्यर्थियों की संख्या भी लगातार बढ़ने की बात कही जा रही है।

सिर्फ TRE-4 नहीं, कई लंबित भर्तियां बिहार छात्र आंदोलन के एजेंडे में

  • अभ्यर्थियों की मांग केवल शिक्षक भर्ती तक सीमित नहीं है। BSSC की लंबित परीक्षाओं, लाइब्रेरियन भर्ती और AEDO, दारोगा व सिपाही जैसी भर्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग भी उठ रही है।
  • प्रदर्शनकारी परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समय पर परीक्षा कैलेंडर जारी करने पर भी जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुरानी भर्ती प्रक्रियाओं को बिना अनावश्यक देरी के पूरा किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL रद्द, 2014 से जांच और...! जानिए CM हेमंत सोरेन की 5 बड़ी घोषणाएं क्या हैं?

STET 2026 को लेकर भी अहम अपडेट

गर्दनीबाग में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच STET 2026 का मुद्दा भी अहम है। अभ्यर्थियों की मांग थी कि TRE-4 से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाए। अब BSEB ने STET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और 17 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में छात्र आंदोलन के बीच STET को लेकर एक बड़ी मांग पूरी हुई है, लेकिन अभ्यर्थियों की नजर अब TRE-4 के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी है। STET उन अभ्यर्थियों के लिए अहम है जो कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, विषय, योग्यता, शुल्क और आवेदन से जुड़ी शर्तें आधिकारिक विज्ञप्ति में स्पष्ट की जानी हैं।

ये भी पढ़ें- NEET प्रदर्शन पर बिहार सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा जवाब, AK-47 फायरिंग पर बताई पूरी बात

अब BPSC के शाम के फैसले पर टिकी नजर

TRE-4 के विज्ञापन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच गर्दनीबाग का आंदोलन फिलहाल खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। अभ्यर्थियों का रुख स्पष्ट है, जब तक BPSC की ओर से आधिकारिक विज्ञापन सामने नहीं आता, तब तक वे सिर्फ किसी दावे या आश्वासन पर भरोसा नहीं करेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मंगलवार शाम तक TRE-4 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है? अगर ऐसा होता है तो लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं देरी की स्थिति में गर्दनीबाग का आंदोलन और तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Bhopal Horror Crime : लाश को फेंका..प्राइवेट पार्ट रखा, खौफनाक है करोड़पति के ड्रीम से कातिल बनने की कहानी
महाराष्ट्रः Abhijeet Dipke के आगे झुका प्रशासन, एक और आंदोलन से जीता गांव वालों का दिल