भोपाल में खाकी शर्मसार: एक पुलिसवाले कार में लड़की का किया रेप, दूसरा सुनता रहा चीखें

Published : Jul 24, 2026, 07:38 PM IST
mp police constable

सार

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पुलिस कांस्टेबल की हैवानियत ने पूरे शहर की खाकी वर्दी को शर्मसार कर दिया है। आरोपी पर एक नाबालिग लड़की से कार के अदंर रेप का आरोप है। वहीं दूसरे पुलिसवाले ने उसकी मदद की।

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी पर अपने ही साथी की मदद से एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। यह घटना 22 जुलाई को जहांगीराबाद पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।

पुलिसवालों ने कार के अंदर लड़की का किया रेप

  • मामला तब सामने आया, जब पीड़िता ने 23 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (Addl. CP) शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि पुलिस विभाग से जुड़े दो लोगों ने उसे जबरन कार में बिठाया। इसके बाद वे उसे एक जगह ले गए, जहां उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया।
  • चौहान ने ANI को बताया, "एक शिकायतकर्ता 23 जुलाई को थाने पहुंची और बताया कि दो लोगों ने उसे कार में एक जगह ले जाकर रेप किया, और दोनों पुलिस विभाग से जुड़े हैं।"

खुलासे के बाद दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

  • पुलिस अफसर चौहान ने आगे कहा, "पीड़िता के मुताबिक, घटना के अगले दिन उसने शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।"
  • शिकायत के बाद, अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
  • पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'आज रात CJP नेता होंगे गिरफ्तार' Abhijeet Dipke का दावा, PM Modi पर भी तंज । Jantar Mantar Protest
कौन हैं IAS नरेश पाल गंगवार? शिक्षा मंत्रालय की बड़ी कुर्सी मिली, लेकिन नियुक्ति के साथ ही शुरू हुआ विवाद