
IAS Naresh Pal Gangwar: NEET परीक्षा से जुड़े विवाद, CBSE को लेकर उठे सवाल और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार ने 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब शिक्षा मंत्रालय छात्रों की उम्मीदों और कई चुनौतियों के केंद्र में है। ऐसे में जानिए नरेश पाल गंगवार कौन हैं और उनके सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारियां क्या होंगी।
नरेश पाल गंगवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1994 बैच के अधिकारी हैं और राजस्थान कैडर से आते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से पहले वह पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। लंबे प्रशासनिक अनुभव और नीति निर्माण से जुड़े कामों के कारण उन्हें अब उच्च शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है। उच्च शिक्षा सचिव के तौर पर उनका काम विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, उच्च शिक्षा से जुड़ी नीतियों और केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की निगरानी करना होगा। ऐसे समय में जब परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं, उनकी भूमिका पहले से ज्यादा अहम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- Paper Leak माफिया की अब खैर नहीं! मोदी सरकार लाई ऐसा कानून, अब बचना हो जाएगा मुश्किल!
नरेश पाल गंगवार की नियुक्ति के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फैसले की आलोचना की और गंगवार का नाम कथित "खीरा सब्सिडी" मामले से जोड़ते हुए सवाल उठाए। नीचे देखें संजय सिंह का पोस्ट-
मोदी का नया हीरा तो खीरा चोर है।
मोदी जी आपके दिमाग़ पर भ्रष्टाचार का कैसा भूत सवार हो गया है?
“मंदिर से लेकर शिक्षा के मंदिर तक हर जगह चोर बिठा रहे हो”
खीरा सब्सिडी कांड वाले IAS नरेश पाल गंगवार देश के नए शिक्षा सचिव बनाए गए !!
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार,… pic.twitter.com/4a8qFo2Het— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 24, 2026
ये भी पढ़ें- कौन है साहिल, जिसके जख्म राहुल गांधी ने दिखाए...सिर्फ 1% बचा आंख की रोशनी लौटने का चांस
सरकार ने इस फेरबदल के तहत पूर्व उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया है। वहीं टी. के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यानी शिक्षा मंत्रालय के दोनों प्रमुख विभाग अब नए अधिकारियों के नेतृत्व में काम करेंगे।
नरेश पाल गंगवार ऐसे समय में उच्च शिक्षा सचिव बने हैं, जब छात्रों का भरोसा बहाल करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में माना जा रहा है। परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाना, उच्च शिक्षा से जुड़े प्रशासनिक सुधारों को आगे बढ़ाना और छात्रों की चिंताओं पर प्रभावी ढंग से काम करना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां होंगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।