Bhubaneswar Fire: पलभर में जलकर राख हुआ लिंगिपुर मॉल, रोबोटिक फायर सिस्टम फेल

Published : Feb 24, 2026, 05:11 PM IST

Bhubaneswar Supermarket Fire: भुवनेश्वर के लिंगिपुर स्थित एक बहुमंजिला सुपरमार्केट में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। 40 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चौथी मंजिल पर अब भी राहत कार्य जारी, शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू।

PREV
15
भुवनेश्वर के लिंगिपुर सुपरमार्केट में भीषण आग, कई घंटे बाद भी धधकती रही इमारत

भुवनेश्वर के लिंगिपुर इलाके में मंगलवार को ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखने वाले देर तक सहम गए। एक बहुमंजिला सुपरमार्केट में लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कई घंटे बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। शुरुआती आकलन में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख होने की बात सामने आई है।

25
तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग, तेजी से फैली ऊपर तक

मिली जानकारी के मुताबिक आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी। वहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य सामान रखा हुआ था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। घना धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

35
40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां, दीवारें तोड़कर पहुंची टीम

आग बुझाने के लिए 40 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। लेकिन हालात इतने आसान नहीं थे। इमारत के अंदर पहुंचने में दमकल कर्मियों को भारी परेशानी हुई। घने धुएं और तेज गर्मी के कारण अंदर काम करना मुश्किल हो रहा था। कई जगहों पर आग तक पहुंचने के लिए दीवारों के हिस्से तोड़ने पड़े, ताकि पानी और फोम सीधे लपटों तक पहुंच सके।

45
रोबोटिक मॉनिटर भी पूरी तरह कारगर नहीं

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने आधुनिक रोबोटिक मॉनिटर भी अंदर भेजा। इसका मकसद था कि बिना किसी की जान जोखिम में डाले अंदर से आग पर काबू पाया जाए। लेकिन अंदर का तापमान बहुत ज्यादा था और धुआं भी बेहद घना। ऐसे में यह तकनीक भी पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो सकी।

ओडिशा अग्निशमन सेवा के डीजी सुधांशु सारंगी ने बताया कि पहली तीन मंजिलों पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हालांकि चौथी मंजिल पर अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है। यहां रबर और प्लास्टिक जैसी सामग्री अधिक मात्रा में मौजूद है, जो जल्दी आग पकड़ती है। इसलिए पानी के बजाय फोम केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझाने में अभी और समय लग सकता है।

55
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू

आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉल में केवल एक तरफ से प्रवेश और निकास का रास्ता था। इसी वजह से दमकल की गाड़ियों और कर्मियों को अंदर तक पहुंचने में समय लगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories