MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Nisha Upadhyay Video: शादी समारोह में भोजपुरी सिंगर से बदतमीजी, स्टेज पर मनचले ने पूछा मैडम से रेट

Nisha Upadhyay Video: शादी समारोह में भोजपुरी सिंगर से बदतमीजी, स्टेज पर मनचले ने पूछा मैडम से रेट

Nisha Upadhyay Viral Video: भोजपुरी स्टेज शो के दौरान सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर की चप्पल से पिटाई कर दी। परफॉर्मेंस रेट पर टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स के कमेंट्स से मामला और गरमाया।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 24 2026, 02:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को चप्पल से मारा, वीडियो वायरल
Image Credit : X@priyarajputlive

सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को चप्पल से मारा, वीडियो वायरल

भोजपुरी स्टेज शो में अक्सर गाने, डांस और तालियों की गूंज सुनाई देती है। लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम में माहौल उस समय बदल गया, जब मशहूर लोक गायिका निशा उपाध्याय ने स्टेज पर ही एंकर की चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

25
आखिर स्टेज पर ऐसा क्या हुआ?
Image Credit : X@priyarajputlive

आखिर स्टेज पर ऐसा क्या हुआ?

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एंकर ने निशा उपाध्याय के परफॉर्मेंस रेट को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि निशा गुस्से में एंकर की तरफ बढ़ती हैं और चप्पल से मारने लगती हैं। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आते हैं। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, “ये रेट बताएंगे मेरा? माइक दीजिए मुझे।” इसके बाद स्टेज पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मच जाती है।

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर को चप्पल मार दी। आरोप है कि एंकर निशा उपाध्याय का रेट बता रहा था। भोजपुरी स्टेज शो आजकल सॉफ्ट में बदल गया है, जहाँ फूहड़ता की सारी हदें पार की जा रही हैं। सरकार डीजे बंद कर रही है, लेकिन अश्लील और फूहड़ स्टेज शो पर कुछ नहीं बोल… pic.twitter.com/TL3CHGrQLf

— The Bihar (@thebiharoffice) February 23, 2026

Related Articles

Related image1
Lucknow Murder Case: बाप को काटकर नीले ड्रम में भरने वाले बेटे का एक और सच आया सामने
Related image2
शादी के 72 घंटे बाद 28 साल की दुल्हन बनी मां, 3 दिन पहले 60 साल के बुजुर्ग संग की थी शादी
35
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Image Credit : X@priyarajputlive

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह वीडियो 23 फरवरी को शेयर किया गया था। अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में कमेंट आ चुके हैं। कुछ यूजर्स ने एंकर के व्यवहार पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि अब कई स्टेज शो में एंकर डबल मीनिंग कमेंट करते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि महिला सिंगर्स के साथ अक्सर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि स्टेज पर हिंसक प्रतिक्रिया सही तरीका नहीं है।

45
पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं निशा
Image Credit : X@priyarajputlive

पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं निशा

यह पहली बार नहीं है जब निशा उपाध्याय खबरों में आई हैं। साल 2023 में बिहार के सारण जिले में एक स्टेज शो के दौरान उन्हें गोली लग गई थी। बताया गया था कि कार्यक्रम में कुछ लोगों ने जश्न में हवा में फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली उनकी बाईं जांघ में लग गई थी। उस घटना के बाद भी स्टेज शो की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।

55
स्टेज शो में बढ़ती संवेदनशीलता का सवाल
Image Credit : X@priyarajputlive

स्टेज शो में बढ़ती संवेदनशीलता का सवाल

ताजा घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या स्टेज कार्यक्रमों में मर्यादा और सुरक्षा के नियमों का पालन हो रहा है? कलाकारों का सम्मान, एंकर की भाषा और कार्यक्रम की जिम्मेदारी ,इन सब पर अब चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। आधिकारिक स्तर पर इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
बिहार समाचार
वायरल खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Lucknow killer Son : पापा के कत्ल के बाद भी बहन खून का घूंट पी गई, बताया क्यों कसाई बना भाई
Recommended image2
13 साल बड़ा पति, बेडरूम में पत्नी की शर्मनाक हरकत देख बेहोश हो गया हसबैंड
Recommended image3
शादी के 72 घंटे बाद 28 साल की दुल्हन बनी मां, 3 दिन पहले 60 साल के बुजुर्ग संग की थी शादी
Recommended image4
रुद्रपुर में हैवानियतः दरिंदों ने भाभी से किया गैंगरेप, बेबस होकर देखता रहा देवर
Recommended image5
अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Related Stories
Recommended image1
Lucknow Murder Case: बाप को काटकर नीले ड्रम में भरने वाले बेटे का एक और सच आया सामने
Recommended image2
शादी के 72 घंटे बाद 28 साल की दुल्हन बनी मां, 3 दिन पहले 60 साल के बुजुर्ग संग की थी शादी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved