
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद को जमानत मिलने के बाद उनके वकील निरंजन सिंह ने खान सर पर निशाना साधा। उन्होंने साजिश, जांच, कथित आरोपियों और केस को CBI को सौंपने की मांग उठाई।
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के वकील निरंजन सिंह ने खान सर पर कटाक्ष किया। उन्होंने बताया कि रोशन आनंद सर को जमानत मिल गई है। इसी के साथ हो रहे षडयंत्र को लेकर भी उनके द्वारा जानकारी साझा की गई। बताया गया कि इस पूरे मामले में कौन-कौन संलिप्त है। प्रकरण में आगे की तैयारी को भी जानकारी साझा की गई। फैजल खान के क्रिमिनल माइंड को लेकर भी उन्होंने जानकारी साझा की। वकील निरंजन सिंह ने कहा कि यह इतना बड़ा मामला है डबल इंजन सरकार को चाहिए कि इस केस को सीबीआई को हैंडओवर किया जाए। खान सर की गिरफ्तार न होने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।