Gaya TO Bangkok Flights: बिहार वालों को आ गई खुशखबरी, अब गया से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

Published : Aug 24, 2026, 06:06 PM IST
Indigo flight

सार

Gaya to Thailand Direct Flight : इंडिगो ने बिहार के गया और थाईलैंड के बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इस सर्विस से बिहार से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और इलाके में टूरिज्म, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

नई दिल्ली: इंडिगो ने बिहार वालों के लिए सोमवार को बड़ी खुशखबरी दी है। एयरलाइन अब गया और बैंकॉक के बीच नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस नए रूट से भारत और थाईलैंड के बीच इंडिगो का नेटवर्क और मजबूत होगा। साथ ही, गया और बैंकॉक के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। ये दोनों शहर सदियों से बौद्ध विरासत से जुड़े हुए हैं।

सप्ताह में 2 दिन चलेगी यह फ्लाइट

26 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन चलेगी। इससे ना सिर्फ बिहार वालों को बल्कि, झारखंड, बंगाल के साथ साथ कई राज्यों को सीधा फायदा होगा। उम्मीद है कि इस सर्विस से बिहार से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और इलाके में टूरिज्म, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक साल में कितने लोगों ने किया फ्लाइट में सफर

चलिए अब भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के हाल पर भी एक नजर डालते हैं। सिविल एविएशन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से मई 2026 के बीच देश की घरेलू एयरलाइंस ने 729.40 लाख यात्रियों को सफर कराया। यह पिछले साल की इसी अवधि के 715.70 लाख यात्रियों के मुकाबले 1.91% ज्यादा है। सिर्फ मई महीने में ही 153.90 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की, जो पिछले महीने की तुलना में 9.49% की अच्छी-खासी बढ़ोतरी है।

इंडिगो फ्लाइट देश में नंबर-1

  • मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, मई में भी इंडिगो का दबदबा कायम रहा। 64.9% मार्केट शेयर के साथ इसने 99.91 लाख यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया। इसके बाद एयर इंडिया ग्रुप 25.6% (39.33 लाख यात्री) और अकासा एयर 5.8% (8.90 लाख यात्री) के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। बाकी हिस्सेदारी स्पाइसजेट, स्टार एयर, फ्लाई91, अलायंस एयर और इंडियावन एयर की रही।
  • मई में एयरलाइंस की सीटें भी खूब भरीं। अकासा एयर का पैसेंजर लोड फैक्टर सबसे ज्यादा 92.5% रहा। इसके बाद स्पाइसजेट (87.4%), इंडिगो (86.4%) और एयर इंडिया ग्रुप (83.5%) का नंबर आया। वहीं, अलायंस एयर का लोड फैक्टर 61.2% और इंडियावन एयर का 53.5% रहा।
  • कुल मिलाकर फ्लाइट कैंसिलेशन रेट सिर्फ 0.55% रहा, जो काफी कम है। अकासा एयर की सबसे कम (0.14%) फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि इंडियावन एयर की सबसे ज्यादा (5.58%)। फ्लाइट्स कैंसिल होने की सबसे बड़ी वजह तकनीकी खराबी (45.1%) रही। इसके बाद ऑपरेशनल कारण (26.6%) और खराब मौसम (15.3%) का नंबर आया।

देश के 10 बड़े एयरपोर्ट्स

अगर टाइम पर उड़ान भरने की बात करें तो देश के 10 बड़े एयरपोर्ट्स - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, कोचीन, गुवाहाटी और लखनऊ - पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा। बड़ी एयरलाइंस में इंडिगो 82.8% के साथ सबसे ज्यादा समय पर रही, जबकि स्पाइसजेट सिर्फ 26.5% के साथ काफी पीछे रह गई। अकासा एयर का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 78.3% और एयर इंडिया ग्रुप का 74.5% रहा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं देश के वो 21 'सुपर गुरु', जिन्हें शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू देंगी अवॉर्ड, जान लें एक-एक नाम
कानपुर की सड़क पर चली नाव! गोविंद नगर के जलभराव पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन