
Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह के रूप में संपन्न हुआ। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (R), HAM और RLM के नेताओं को जगह दी गई। कार्यक्रम सिर्फ एक औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि इसे शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक संदेश के रूप में देखा गया, जिसमें देश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने इसे और भी अहम बना दिया।
इस नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) को मिली है। बीजेपी के 15 और जेडीयू के 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा एलजेपी (R) के 2, HAM का 1 और RLM का 1 मंत्री शामिल किया गया है। यह साफ संकेत देता है कि NDA ने बिहार में गठबंधन संतुलन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट का विस्तार किया है, जिससे सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिल सके।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नितीश कुमार के मंच पर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनके पहुंचने के बाद मंच का माहौल ही बदल गया।
इस पूरे मंत्रिमंडल विस्तार का सबसे चौंकाने वाला नाम रहा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का मंत्री बनना। पहली बार राजनीति में सक्रिय रूप से प्रवेश करते हुए निशांत कुमार का कैबिनेट में शामिल होना बिहार की सियासत में नई बहस को जन्म दे रहा है। शपथ ग्रहण से पहले उनका अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेना भी कार्यक्रम का भावनात्मक और राजनीतिक दोनों रूप से अहम क्षण बन गया।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक संदेश बना दिया। मंच पर नीतीश कुमार की मौजूदगी और उनके समर्थन में लगे नारों ने भी राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दिया।
इस कैबिनेट में अनुभव और नए नेतृत्व का संतुलन साफ दिखाई दिया। विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी जैसे अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरे भी मंत्री पद तक पहुंचे हैं। इससे सरकार की कार्यशैली में नई ऊर्जा और राजनीतिक स्थिरता दोनों का संकेत मिलता है।
2 डिप्टी CM: विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव(दोनों जेडीयू कोटे से)
इस विस्तार के बाद बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन और गठबंधन समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। NDA ने न केवल अपनी ताकत दिखाई है, बल्कि आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति का भी स्पष्ट संकेत दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।