
बिहार में गंगा-कोसी और गंडक नदियों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि लोग अपना घर और गांव छोड़कर सेफ जगह की तलाश में निकल पड़े है। वह नाव का सहारा लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। इस बीच उनके द्वारा सरकार पर तमाम आरोप भी लगाए जाए रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ आती है लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देती है।