
पटना: शादी की बात पर हुए झगड़े के बाद एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक से घसीट दिया। ये घटना बिहार के नालंदा की है। बाइक पर लटकी लड़की के साथ गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और वो सड़क किनारे गिर गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने लड़के की पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि लड़की अपने नवादा जिले के रहने वाले बॉयफ्रेंड से मिलने राजगीर आई थी। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और अक्सर राजगीर में ही मिलते थे। इस बार मुलाकात के दौरान लड़की ने फिर से शादी की बात छेड़ दी, जिससे दोनों में बहस शुरू हो गई। लड़का नवादा जिले के नारदीगंज ब्लॉक में सर्वे अफसर है। जब उसने शादी से इनकार कर दिया तो दोनों में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद लड़का वहां से जाने लगा।
लड़के ने जैसे ही बाइक स्टार्ट की, लड़की ने उसे रोकने के लिए बाइक पकड़ ली। लेकिन लड़के ने बाइक नहीं रोकी और लड़की को करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और उसे रुकने के लिए चिल्लाते रहे, जो वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है। आखिर में बाइक का बैलेंस बिगड़ा और दोनों सड़क पर गिर गए।
पत्नी बाइक के हैंडल पर लटकी रही लेकिन पति ने बाइक को नहीं रोका।।! @PoliceNalanda pic।twitter।com/aeYoaTfHgu
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) July 27, 2026
इसके तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़कर आए और लड़की को बचाया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने लड़के से सवाल-जवाब किया, लेकिन कुछ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जब लोगों ने लड़के से पूछा तो उसने दावा किया कि लड़की उसकी पत्नी है और यह उनका पारिवारिक मामला है। राजगीर के एसएचओ अभिजीत कुमार ने बताया कि यह घटना चार-पांच दिन पुरानी है और इसके पीछे प्रेमियों के बीच शादी को लेकर हुआ विवाद है। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की ने नवादा के नारदीगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।