
बिहार का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस वीडियो में एक शख्स एक ट्रक के पीछे लगी महिलाओं की तस्वीरों को चाटता हुआ दिख रहा है। इस परेशान करने वाले वीडियो को कथित तौर पर बिहार में शूट किया गया है।
जसविंदर कौर (@TheReal_Jass) नाम की एक X यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसके बाद ये तुरंत वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स गाड़ी पर पेंट की गई या चिपकाई गई भारतीय महिलाओं की तस्वीरों को लगातार चाट रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के दौरान आसपास कई छोटे बच्चे, जिनमें लड़के-लड़कियां दोनों शामिल थे, मौजूद थे। इस वजह से ऑनलाइन लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया।
X पर क्लिप शेयर करते हुए जसविंदर कौर ने पोस्ट में लिखा, “भारत में (यहां बिहार में) महिलाएं पोस्टरों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। वह उन लड़कियों के पोस्टर चाट रहा है और आप वहां छोटी बच्चियों को देख सकते हैं। ये वही लोग हैं जो मौका मिलते ही छोटी बच्चियों का रेप करते हैं।”
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कथित तौर पर इसे 2 लाख 62 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस घटना ने ऑनलाइन एक बड़ी बहस छेड़ दी है, जिसमें यूजर्स वीडियो में दिख रहे व्यवहार पर चिंता जता रहे हैं।
एक यूजर ने कहा, "मुझे लगता है कि इन लोगों पर किसी बुरी आत्मा का साया है, क्योंकि साफ दिमाग वाला कोई भी इंसान ऐसी हरकत नहीं कर सकता, खासकर सरेआम।" एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह घिनौना है और इसे सामान्य नहीं मानना चाहिए। ऐसे बर्ताव के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
एक तीसरे यूजर ने कहा, "सरकार से 5 किलो राशन मिलता है, सस्ते इंटरनेट पर दिन भर पोर्न देखते हैं, और फिर कुत्ते, छिपकली जैसी किसी भी चीज़ का रेप करते घूमते हैं, और अब इस मामले में एक महिला का पोस्टर।"
एक और यूजर ने टिप्पणी की, “मैं हमेशा सोचता हूं कि इन लोगों के दिमाग में क्या चलता है! वे पब्लिक में ऐसा घटिया बर्ताव करते हैं और उन्हें शर्म भी नहीं आती। लगता है उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है या कोई उन्हें जज करने वाला नहीं है।” कई अन्य यूजर्स ने भी इस क्लिप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने लिखा, "जानवर भी ऐसा व्यवहार नहीं करते।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।