बिहार में बड़ा हादसा : गंगा में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी, मचा हाहाकार

Published : Aug 26, 2026, 05:46 PM ISTUpdated : Aug 26, 2026, 05:50 PM IST
bihar

सार

बिहार के भागलपुर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां गंगा नदी में 21 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग पानी में हाथ-पैर मारते दिखे।

एक तरफ बिहार में नेपाल में आई बाढ़ से खतरा मडंराने लगा है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार शाम को बिहार में बड़ा हादसा हो गया। भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। बताया जाता है कि ये सभी मजदूर पानी का कटाव रोकने के लिए रेत की बोरियां गंगा नदी किनारे डाल रहे थे। हादसे की खबर लगते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन शुरू कर करीब 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं 3 मजदूर अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

किस वजह से गंगा में पलटी नाव

दरअसल, यह नाव पटलने का यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर तटबंध की मरम्मत के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक हिस्से का वजन ज्यादा होने पर नाव पलटकर गंगा में समा गई। देखते ही देखते सभी मजदूर नदी में गिर गए । हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। जिन लोगों को तैरना आता था, उन्होंने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। वहीं बांकी के लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।

चश्मदीद ने बताया कैसे गंगा में पलटी नाव

हादसे वाली नाव में सवार एक चश्मदीद युवक ने बताया कि नाविक नाव को किनारे की तरफ लगा रहा था। लेकिन अचानक गंगा की तेज धारा आई और नाव को खींचकर अंदर की तरफ ले गई। जिसके बाद देखते ही देखते नाव पलट गई। जिसमें सवार 20 से 22 लोग नदी में जा गिरे। लापता मजदूर बादल मंडल भागलपुर के लोदीपुर के रहने वाले हैं

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नेपाल में 'महाप्रलय', घर-मकान-पुल सब हुआ तबाह, देखें Drone Video । Nepal Flood
Raksha Bandhan: 'सिक्योरिटी भैया को भी राखी बांधूंगी', बच्ची की जिद ने जीता सबका दिल, वीडियो वायरल