
शहरों में रहने वाले हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 2.0 के तहत बिहार के 45 शहरी निकायों में पक्के घरों के निर्माण के लिए ₹233.05 करोड़ की पहली किस्त मंजूर कर दी गई है। इस राशि से उन पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है। सरकार का लक्ष्य है कि आवास निर्माण की प्रक्रिया तेज हो और लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचे।
नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह राशि लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। योजना के तहत पात्र परिवारों को 30 से 45 वर्गमीटर तक के पक्के घर बनाने में वित्तीय सहायता मिलेगी।
फंड SNA स्पर्श प्रणाली के जरिए संबंधित नगर निकायों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे भुगतान में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत का सबसे महंगा संसद लुक? 5 Photos में देखें बॉलीवुड 'क्वीन' का 1cr वाला लुक
स्वीकृत फंड में सबसे बड़ा हिस्सा सीतामढ़ी नगर निगम को मिला है, जहां आवास परियोजनाओं के लिए ₹20.63 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसके बाद बोधगया नगर परिषद को ₹18.16 करोड़ और मधुबनी नगर निगम को ₹17.03 करोड़ दिए गए हैं।
इसके अलावा आलमनगर, मिर्गंज, चकिया और बनमनखी बाजार समेत कई अन्य शहरी निकायों को भी करोड़ों रुपये की राशि आवंटित की गई है।
स्वीकृत राशि में केंद्र सरकार की ओर से अन्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अलग-अलग मद में फंड जारी किया गया है। राज्य सरकार भी अपनी हिस्सेदारी जोड़ेगी, जिससे कुल ₹233.05 करोड़ की राशि आवास निर्माण पर खर्च होगी।
यह योजना 1 सितंबर 2024 से पूरे देश में लागू है और अब बिहार में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यदि राशि का समय पर और पारदर्शी उपयोग हुआ, तो हजारों शहरी गरीब परिवारों का अपने पक्के घर का सपना जल्द पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: एक साथ संसद पहुंची TMC की 3 बागी महिला सासंद, लाइमलाइट लूट ले गईं मुस्कुराती सयानी घोष: 5 PHOTO
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।