'Modi Ji! हम 1 साल तक गोल्ड नहीं खरीदेंगे लेकिन'...बिहार के Gold Man Prem Singh की अपील

Published : May 15, 2026, 07:03 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना न खरीदने और फिजूलखर्ची कम करने की अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील का देश भर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बिहार के 'गोल्ड मैन' कहे जाने वाले प्रेम सिंह ने प्रधानमंत्री की इस मुहिम का पुरजोर समर्थन किया है। प्रेम सिंह ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और अगर देश पर कोई आर्थिक संकट आता है, तो वे अपना सारा सोना सरकार को दान करने के लिए तैयार हैं।