
TMC नेता Swapan Samanta पर फूटा पब्लिक का गुस्सा, पहनाई जूते की माला और सड़क पर कराई परेड!
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर इलाके में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और टीएमसी नेता स्वपन सामंत को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन पर विभिन्न आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की। तारकेश्वर के पद्मपुकुर इलाके में स्थानीय लोगों ने स्वपन सामंत के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान उन्हें जूतों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया गया। प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे भी फेंके और सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करने के लिए कहा। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में काफी चर्चा रही।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
