
Congress Vande Mataram Controversy: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मंगलवार को वंदे मातरम पर चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रगीत का अपमान करना पार्टी की फितरत रही है।
पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा, "वंदे मातरम का अपमान करना कांग्रेस की एक प्रवृत्ति है। भारत से, भारत की संस्कृति से और जिस तरह से उन्होंने भगवान श्री राम का विरोध किया, अब वे वंदे मातरम का भी विरोध कर रहे हैं। यह बहुत गलत है।"
ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस मुख्यालय का एक वीडियो सामने आया। इसमें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम गाए जाते समय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता सोनिया गांधी आपस में बातचीत करते दिखे। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाया और माफी की मांग की।
इससे पहले मंगलवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वंदे मातरम का वही संस्करण गाया है जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं ने गाया था। खड़गे ने कहा कि अगर उस संस्करण को गाना अपराध माना जाता है, तो सरकार को उन दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज करनी चाहिए।
इस बीच, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस विवाद पर विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से दी गई सफाई से ही पता चलता है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है। शेखावत ने कहा, "विपक्ष की तरफ से जो सफाई दी गई है, वो इसलिए है क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि वे गलत थे। मैं यह मानता हूं कि लोकतांत्रिक भारत में इस तरह का विवाद होना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अस्वीकार्य है।"
भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी राष्ट्रगीत के कथित "अपमान" को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी की मानसिकता पर सवाल उठाया और कहा कि कांग्रेस को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर "एकाधिकार" का दावा करना बंद कर देना चाहिए। प्रसाद ने कहा, “हम 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुई शर्मनाक घटना पर बात करने के लिए मजबूर हुए हैं। पहले तो ऐसा लगा कि सोनिया जी पूरे वंदे मातरम के गायन का विरोध कर रही थीं; बाद में उनके तेज-तर्रार मीडिया हेड ने दावा किया कि खड़गे-साहब के लिए बस एक कुर्सी ढूंढी जा रही थी। यह बिल्कुल बकवास था।”
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।