Rahul Gandhi: राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोप पर BJP का पलटवार, नलिन कोहली बोले- 'शूट एंड स्कूट' कर रहे हैं

Published : Nov 13, 2026, 05:11 PM IST
Bharatiya Janata Party (BJP) leader Nalin Kohli (Photo/ANI)

सार

Rahul Gandhi Phone Tapping Allegation: बीजेपी नेता नलिन कोहली ने फोन टैपिंग के दावों को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल बिना सबूत आरोप लगाते हैं और मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए 'आरोप लगाओ और भाग जाओ' की नीति अपना रहे हैं।

Rahul Gandhi vs Narendra Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता नलिन कोहली ने राहुल गांधी पर बिना सबूत गंभीर आरोप लगाने और फिर बहस की चुनौती देकर पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल की इस रणनीति को 'शूट एंड स्कूट' बताया।

शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर नलिन कोहली ने कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के आरोप लगाते हैं और उसके बाद सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस की मांग करने लगते हैं। उनके मुताबिक, राहुल को संसद में आकर नियमों के तहत अपनी पसंद के मुद्दों पर बहस करनी चाहिए।

कोहली ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके पास संसद में किसी भी मुद्दे को उठाने का अवसर है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल और उनकी टीम संसदीय जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेने के बजाय मीडिया की सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने PM मोदी पर क्या आरोप लगाया?

दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जासूसी कराने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका फोन टैप करवा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को उनके फोन में मौजूद जानकारियों के बारे में पता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब प्रधानमंत्री आमने-सामने की खुली बहस के लिए तैयार होंगे, तब कई मुद्दों पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि इस बातचीत में यह स्पष्ट हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है और कौन देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी कई जानकारियां उनके पास हैं और उनके फोन में मौजूद हैं।

BJP ने संसद में बहस करने की दी सलाह

राहुल के आरोपों पर जवाब देते हुए नलिन कोहली ने कहा कि अगर राहुल गांधी बहस करना चाहते हैं तो उन्हें संसद में आना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल अपनी पसंद के मुद्दे उठा सकते हैं और नियमों के तहत चर्चा कर सकते हैं।

इस तरह फोन टैपिंग के आरोप और प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी टकराव तेज हो गया है। हालांकि, फोन टैपिंग से जुड़े राहुल गांधी के दावे और बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों पर दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Narendra Modi Philippines Visit: ट्रंप के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने का मौका! PM मोदी के फिलीपींस दौरे पर दुनिया की नजर
National Sports Awards 2025: कोच से लेकर खिलाड़ी तक...राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों किसे कौन सा अवार्ड मिला?