'अब EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल और बैंक देगा लोन'...जानिए क्या है यह मामला

Published : May 23, 2026, 08:59 PM IST
petrol diesel

सार

Petrol Diesel Price Hike : पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट और वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बीच अभी और भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है।

पश्चिम एशिया के संकट के वक्त दुनिया के कई देशों में ईंधनों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। इसका असर भारत में भी पड़ा है, तभी तो देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जानकारों का तो यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति ने बड़ा बयान दिया है, जिससे लोग टेंशन में आ गए हैं।

EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल

दरअसल, मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्री ने आज शनिवार सुबह फेसबुक पोस्ट कर पेट्रोल-डीजल को लेकर यह चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा-हम उस समय में है की वो दिन दूर नहीं की बैंक होम लोन, कार लोन, बिज़नेस लोन के साथ पेट्रोल और डीजल लोन भी उपलब्ध कराएगा 10% ईएमआई के साथ। ये दौर बड़ा ख़राब है इतिहास का, लड़ाई किसी की, युद्ध किसी का नुक़सान आम जानता का।

10 दिन में तीसरे बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार दाम बढ़े हैं। इससे आम आदमी की जिंदगी पर गहरा असर पढ़ेगा। जिसके चलते बढ़ती ईंधन कीमतों से ट्रांसपोर्ट महंगा होगा और उससे रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। भोपाल में पेट्रोल 111.78 रुपए तो डीजल 98.96 हो गया है।

 

कौन हैं स्तुति मिश्रा

बता दें कि स्तुति मिश्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह खजुराहो और छतरपुर में बीजेपी के कई कार्यक्रम में एक्टिव रहती हैं। सामाजिक सरोकार से भी जुड़ी रहती हैं। साथ ही वो जवाहर लाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं। वहीं इंस्ट्रग्राम पर उनकी रील्स भी वायरल होती रहती हैं। अब उनके ईएमआई वाले बयान पर यूजर दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Samrat Choudhary के “जाति पूछकर गोली चलाइएगा” के बयान से बवाल, DGP Vinay ने दिया जवाब
Cockroach Janta Party के 49% फॉलोअर्स पाकिस्तानी? जानें किसके दावे से मचा सियासी बवाल