
Cockroach Janta Party Pakistan Connection: पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को लेकर बड़ा दावा किया गया है। मीम्स और मजेदार पोस्ट से शुरू हुआ यह डिजिटल कैंपेन अब देश की राजनीति का सबसे बड़ा अखाड़ा बन चुका है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस ऑनलाइन ग्रुप को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला दावा कर दिया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। बीजेपी का कहना है कि इस तथाकथित 'पार्टी' को हवा देने के पीछे भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ है। वहीं से इसे सपोर्ट मिल रहा है।
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इंटरनेट पर वायरल हो रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' को असली सपोर्ट भारत से मिल ही नहीं रहा है। इस डिजिटल ग्रुप के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में से करीब 49% यानी लगभग आधे लोग पाकिस्तान से हैं। उन्होंने दावा किया कि इस पेज को फॉलो करने वाले भारतीय केवल 9 परसेंट ही हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इस पर कई विपक्षी पार्टियों ने विरोध भी जताया है।
दूसरी तरफ, इस पूरे कैंपेन को चलाने वाले अभिजीत दिपके का कहना है कि उनके आंदोलन को दबाने के लिए उनके सारे सोशल मीडिया हैंडल्स को निशाना बनाया जा रहा है। अभिजीत ने X पर दावा किया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम, पार्टी का ऑफिशियल पेज और ट्विटर अकाउंट या तो हैक कर लिए गए हैं या उन्हें हटा दिया गया है। यहां तक कि उनकी वेबसाइट भी अब बंद हो चुकी है। फाउंडर का यह भी आरोप है कि पेपर लीक करने वाले असली दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार और प्रशासन इस व्यंग्य करने वाले (satirical) आंदोलन को रोकने में लगे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह एक डिजिटल और सटायर बेस्ड ऑनलाइन मूवमेंट बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट्स के जरिए बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दे उठा रहा था। खासतौर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद यह कैंपेन काफी तेजी से वायरल हुआ।
सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड शुरू हुआ था। दरअसल, पिछले एक हफ्ते में इस पेज ने देश में बेरोजगारी, शिक्षा नीति और NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर सरकार पर मीम्स के जरिए जमकर निशाना साधा, जिससे यह युवाओं के बीच तेजी से फैल गया। टीम का दावा था कि सिर्फ एक हफ्ते में उनके साथ 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके थे। इस ग्रुप ने हाल ही में देश में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा ऑनलाइन अभियान छेड़ रखा था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।