
Mamata Banerjee Reaction: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ी हलचल मतगणना केंद्रों से आ रही है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे तस्वीर भी साफ होती जा रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत बढ़त बनाकर चुनावी मुकाबले को एकतरफा करने के संकेत दिए हैं। हालांकि, इस बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोपहर करीब 1:50 बजे तक भाजपा ने 194 सीटों पर बढ़त बना ली थी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस करीब 92 सीटों पर आगे चल रही थी। उत्तरी बंगाल की कई सीटों मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार उत्तर-दक्षिण, सीतलकुची, दिनहाटा, तुफानगंज, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी पर भाजपा की मजबूत पकड़ देखने को मिली है। यह रुझान संकेत दे रहे हैं कि इस बार चुनावी समीकरण में बड़ा बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay in Trend: तमिलनाडु की गलियों में गूंज रहे हैं विजय के 'पंच'
रुझानों में पीछे दिख रही तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां उनकी पार्टी बढ़त बना रही है, वहां मतगणना की प्रक्रिया धीमी की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि अंतिम राउंड तक स्थिति स्पष्ट होगी और उनकी पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों के जरिए कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अंतिम वोट तक डटे रहें।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परंपरागत सीट भवानीपुर पर भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन बाद में ममता ने बढ़त बना ली। खबर लिखे जाने तक ममता बनर्जी को 38,328 वोट मिल चुके थे, जबकि भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को 24,486 वोट मिले। इस तरह ममता करीब 13,842 वोटों से आगे चल रही थीं।
चुनावी नतीजों के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस जहां मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा अपनी बढ़त को जनसमर्थन का संकेत बता रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन शुरुआती रुझान निश्चित रूप से राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं।
फिलहाल पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है। यह चुनाव न केवल राज्य की सत्ता का फैसला करेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या रुझान नतीजों में बदलते हैं या फिर अंतिम दौर में कोई बड़ा उलटफेर होता है।
यह भी पढ़ें: Assam Election 2026: जिस नेता पर टिकी थी कांग्रेस, वही नहीं बचा पाए सीट, BJP ने मारी बाजी
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।