
Pakistani Soldiers Hostages BLA: पाकिस्तान के उग्रवादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सैनिकों की नाक में दम कर रखा है। हाल ही में बीएलए ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कुछ पाकिस्तानी सैनिक सरकार से मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में एक सैनिक रोते हुए कहता है कि उसने पाकिस्तान के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया, लेकिन आज सेना उसे दुत्कार रही है। सैनिक कहता है, मेरे पास पाकिस्तानी सेना का ID कार्ड है, फिर क्यों कहा जा रहा है कि मैं पाकिस्तानी सैनिक नहीं हूं।
इस वीडियो को BLA के ऑफिशियल चैनल ‘हक्काल’ पर जारी किया गया है। बीएलए की ओर से जारी किया गया यह वीडियो पाकिस्तानी सेना को सीधी चुनौती है, जिसने कहा था कि हमारा कोई भी सैनिक न तो लापता है और ना ही किसी उग्रवादी संगठन की कैद में हैं। बता दें कि बलोच आर्मी ने इन सैनिकों को 14 फरवरी को पकड़ा है। इनकी रिहाई के बदले बीएलए अपने लड़ाकों को छोड़ने की बात कह चुकी है। साथ ही पाकिस्तान सरकार को इसके लिए 22 फरवरी तक का समय दिया है।
वीडियो में पाकिस्तान का एक सैनिक अपने सीनियर अधिकारियों से अपील करते हुए कहता है, हमें भर्ती किया गया, जरूरी दस्तावेज दिए गए और अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया। ऐसे में अब हमें अपना जवान मानने से पाकिस्तान आखिर क्यों इनकार कर रहा है। बीएलए ने साफ कहा है कि 22 फरवरी तक अगर हमारे लड़ाकों को नहीं छोड़ा गया तो इन सैनिकों को फांसी पर लटका देंगे।
BLA बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहा है बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक संगठन है, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की आजादी के लिए लड़ रहा है। बीएलए की स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे कई देशों द्वारा आतंकी संगठन भी घोषित किया गया है। BLA का दावा है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों को पाकिस्तान चीन समेत दूसरे देशों को दे रहा है। इससे बलूच लोग वंचित हो रहे हैं। बीएलए को उसके गुरिल्ला युद्ध से लड़ने के लिए भी जाना जाता है, जिसमें छुपकर हमला करते हैं और भाग जाते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।